Search

 
 
 

लीक प्रूफ परीक्षा की योजना, सुरक्षा के लिए NTA प्राइवेट एजेंसी को नियुक्त करेगी, टेंडर जारी

जारी टेंडर के अनुसार चयनित सुरक्षा एजेंसी दिल्ली के मिंटो रोड स्थित NTA मुख्यालय, ओखला क्षेत्रीय कार्यालय और अन्य महत्वपूर्ण जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था देखेगी, एजेंसी का काम संस्था के कर्मचारियों और आने वाले लोगों पर नजर रखेगी, एजेंसी गोपनीय परीक्षा सामग्री, सर्वर रूम, तिजोरी, स्टोर रूम और जरूरी दस्तावेजों की सुरक्षा करेगी.
 

NewDelhi : NEET-UG 2026 पेपर लीक विवाद के बीच अहम खबर आ रही है. परीक्षा संचालित करने वाली एजेंसी NTA ने परीक्षा सुरक्षा को मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी है. NTA ने प्राइवेट एजेंसी को नियुक्त करने का फैसला किया है. इस क्रम में 7.5 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किये जाने की सूचना है. 25 जुलाई को टेंडर जारी किया गया है.

 


प्राइवेट एजेंसी NTA मुख्यालय, क्षेत्रीय कार्यालयों सहित अन्य संवेदनशील जगहों पर 24 घंटे सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा संभालेगी. इसके अलावा NTA ने कार्यालयों की साफ-सफाई  और प्रश्नपत्रों की सुरक्षित छपाई के लिए भी नयी एजेंसियों से आवेदन मांगे हैं.

 


जारी टेंडर के अनुसार चयनित सुरक्षा एजेंसी दिल्ली के मिंटो रोड स्थित NTA मुख्यालय, ओखला क्षेत्रीय कार्यालय और अन्य महत्वपूर्ण जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था देखेगी, एजेंसी का काम संस्था के कर्मचारियों और आने वाले लोगों पर नजर रखेगी, एजेंसी गोपनीय परीक्षा सामग्री, सर्वर रूम, तिजोरी, स्टोर रूम और जरूरी दस्तावेजों की सुरक्षा करेगी.

 


 टेंडर के अनुसार एजेंसी के साथ सुरक्षा अनुबंध शुरुआत में दो साल के लिए होगा.  अच्छे काम के आधार पर आगे दो बार एक-एक साल के लिए अनुबंध बढ़ाया जा सकेगा. एजेंसियां 17 अगस्त दोपहर 3 बजे तक आवेदन कर सकती हैं.  प्रिंटिंग सेवाओं के लिए  टेंडर जमा करने की अंतिम तिथि 20 अगस्त  है.

 


सूत्रों के अनुसार NTA ने सुरक्षा सेवाओं के लिए सबसे कम कीमत वाली बोली को प्राथिमकता देने के  बजाय गुणवत्ता और लागत आधारित चयन (QCBS) प्रणाली अपनायेगी.  

 


QCBS प्रणाली के तहत तकनीकी प्रस्ताव को 70फीसदी और कीमत वाली बोली को 30फीसदी अंक मिलेंगे. तकनीकी जांच में कम से कम 70 अंक हासिल नहीं करने वाली एजेंसियां आगे की प्रक्रिया से बाहर हो जायेगी.

 


नियम व शर्तें : आवेदन करने वाली एजेंसी के पास सुरक्षा क्षेत्र में कम से कम 5 साल का अनुभव होना चाहिए.पिछले तीन वित्तीय वर्षों में औसतन 10 करोड़ रुपये का सालाना टर्नओवर होना चाहिए. एजेंसी के पास सरकारी संस्थानों, परीक्षा एजेंसियों, विश्वविद्यालयों, एयरपोर्ट, अस्पताल या मेट्रो आदि संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का काम संभालने का अनुभव होना चाहिए. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.  

 
 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही