Search

अरबों की योजना अटकी, गुमला को मिलेगा प्रधानमंत्री पुरस्कार, परिवहन सचिव के. श्रीनिवासन की गिरफ्तारी का आदेश, बिहार में जहरीली शराब से 20 मरे समेत कई अहम खबरें पढ़ें अपने प्रिय अखबार शुभम संदेश में

Ranchi : शहर के 33 वार्डों में जलापूर्ति के लिए तैयार की गई अरबों की योजना निर्धारित समय के वर्षों बाद भी पूरी नहीं हो सकी है. ऐसे में लाखों की आबादी को जलसंकट से राहत मिलने की उम्मीद पूरी नहीं हो सकी है. निकट भविष्य में भी इस योजना के पूरा होने की कोई उम्मीद दिखाई नहीं दे रही है. इस देरी के लिए जिम्मेदार कंपनियों के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है. ये योजनाएं कब तक पूरी होंगी और धनबादवासियों को कब तक इन योजनाओं का लाभ मिलना शुरू हो पाएगा यह बताने को कोई तैयार नहीं है. लोक प्रशासन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए गुमला जिले को प्रधानमंत्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. इस उपलब्धि को हासिल करने वाला गुमला झारखंड का पहला जिला है. आगामी 21 अप्रैल को राष्ट्रीय राजधानी के विज्ञान भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुमला के उपायुक्त सुशांत गौरव को यह पुरस्कार प्रदान करेंगे. झारखंड उच्च न्यायालय ने शनिवार को न्यायालय की अवमानना के एक मामले में राज्य के परिवहन सचिव के. श्रीनिवासन की गिरफ्तारी का गिरफ्तारी वारंट जारी किया है. यह वारंट जमानतीय है. हाईकोर्ट के जस्टिस एस. चंद्रशेखर की अदालत ने रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को वारंट सौंपते हुए सचिव को 17 अप्रैल को दोपहर 1.15 बजे कोर्ट में पेश करने का निर्देश दिया है. बिहार के मोतिहारी में जहरीली शराब पीने से 20 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई अन्य लोग गंभीर हैं. गंभीर रूप से बीमार लोगों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जाता है कि मोतिहारी में एक टैंकर जहरीली शराब शराब माफियाओं द्वारा बाहर से मंगवाई गई थी. उसी को विभिन्न थाना क्षेत्रों में भेजा गया. उसी शराब को पीने से तुरकौलिया, पहाड़पुर, हरसिद्धि और सुगौली थाना क्षेत्रों के लोगों की मौत हुई है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/1-37.jpg"

alt="" width="1013" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/2-26.jpg"

alt="" width="1005" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/4-8.jpg"

alt="" width="1351" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/5-5.jpg"

alt="" width="1355" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/06.jpg"

alt="" width="1477" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/6-2.jpg"

alt="" width="1346" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/8-5.jpg"

alt="" width="1600" height="1271" /> [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp