Search

 
 
 

ब्राजील के साओ पाउलो में विमान दुर्घटनाग्रस्त, सभी 61 यात्रियों की मौत

 
Sao Paulo :  ब्राजील से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां साओ पाउलो प्रांत में एक यात्री विमान शुक्रवार देर रात दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इस हादसे में विमान में सवार सभी 61 यात्रियों की मौत हो गयी.  विमानन कंपनी `वीओईपीएएसएस` ने इस घटना की पष्टि की है. `वीओईपीएएसएस` ने बताया कि विमान संख्या 2283 साओ पाउलो से 80 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में स्थित विन्हेदो में एक आवासीय परिसर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इस हादसे में विमान में सवार सभी 61 यात्रियों की दुर्घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. कंपनी ने हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि इस समय, पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद मुहैया कराना उनकी प्राथमिकता है. कंपनी हादसे की वजहों का पता लगाने के लिए अधिकारियों के साथ प्रभावी ढंग से सहयोग कर रही है. https://twitter.com/PTI_News/status/1822119199617298893

[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही