Search

 
 
 

BIG NEWS : अपने कैंपस में एक पेड़ लगाएं व संरक्षित करें, सरकार देगी 5 यूनिट बिजली फ्री - हेमंत सोरेन

 
Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य में पर्यावरण को हरित करने की दिशा में एक बड़ी घोषणा की है. उन्होंने कहा है कि राज्य में जो भी अपने कैंपस में एक पेड़ लगाएगा और उसे संरक्षित करेगा, ऐसे लोगों को पेड़ के हिसाब से 5 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी. मुख्यमंत्री 73वें वन महोत्सव में राजधानी के पुनदाग में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए थे. मुख्यमंत्री ने कहा, वैसे पेड़ों को जीवनभर संरक्षित भी करना होगा, साथ ही कहा कि राज्य को और हरा बनाने में कोई कमी ना हो, इसका हमें संकल्प लेने की जरूरत है. आज विशेषकर शहरी क्षेत्रों में बढ़ते कंक्रीट के जंगलों को देखते हुए हमारी सरकार लोगों को प्रोत्साहित करना चाहती थी. मुख्यमंत्री ने वर्ष 2022 में दो करोड़ से अधिक पौधा पूरे राज्य में लगाने का लक्ष्य भी तय किया है. इसे भी पढ़ें - हाईकोर्ट">https://lagatar.in/high-courts-comment-it-seems-that-the-existence-of-the-river-harmu-is-about-to-end-it-is-full-of-plastic/">हाईकोर्ट

की टिप्पणी : लगता है हरमू नदी का अस्तित्व खत्म होने वाला है, इसमें प्लास्टिक का अंबार लगा है
    [caption id="attachment_365722" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/VAN-MAHOTSAV.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> वन महोत्सव की तस्वीर[/caption] उन्होंने कहा कि वन क्षेत्र के 5 किमी के दायरे से आरा मिल हटा दिया जाएगा. जंगलों की कटाई को लेकर कई बार ग्रामीणों ने सीधे खबरें दी हैं. जंगल के बीच में आरा मिल का होना पदाधिकारियों की जानकारी के बिना संभव नहीं है. यह षड्यंत्र व्यक्तिगत हितों के लिए रचा जा रहा है. ऐसे लोगों को अपने कार्यशैली पर लगाम लगाने की जरूरत है. इसे भी पढ़ें - हाईकोर्ट">https://lagatar.in/high-courts-comment-it-seems-that-the-existence-of-the-river-harmu-is-about-to-end-it-is-full-of-plastic/">हाईकोर्ट

की टिप्पणी : लगता है हरमू नदी का अस्तित्व खत्म होने वाला है, इसमें प्लास्टिक का अंबार लगा है
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही