Search

 
 
 

रामगढ़: आंगनबाड़ी केंद्रों में पौधरोपण व बेबी किट वितरण कार्यक्रम

 
Ramgarh: बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 22 जनवरी से 8 मार्च 2025 तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किए जाने का निर्देश महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा दिया गया है. इसी क्रम में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत शनिवार को रामगढ़ जिला अंतर्गत विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों में नवजात बच्चियों की माताओं के बीच बेबी किट व किशोरियों के बीच हाइजीन किट का वितरण किया गया. मौके पर आंगनबाड़ी केंद्रों में सभी को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के उद्देश्यों के प्रति जागरूक किया गया एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान से संबंधित शपथ ग्रहण का आयोजन किया गया. इन सबके अलावा आंगनबाड़ी केंद्रों में पौधरोपण भी किया गया. इसे भी पढ़ें – दिल्ली">https://lagatar.in/delhi-elections-rahul-gandhi-also-in-aaps-list-of-dishonest-people-pravesh-verma-made-kejriwals-cutout-take-a-bath-in-yamuna/">दिल्ली

चुनाव : आप की बेईमानों वाली लिस्ट में राहुल गांधी भी… प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल के कटआउट को यमुना स्नान कराया…
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN

google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही