Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

प्राकृतिक संरक्षण दिवस पर रांची विवि में पौधरोपण व सेमिनार

Advertisement
Advertisement
Ranchi : रांची विश्वविद्यालय में शुक्रवार को रांची नगर निगम, विवेकानंद यूथक्वेक फाउंडेशन एवं आईएलएस विभाग के नेचर क्लब द्वारा सैकड़ों पौधे लगाये गये. साथ ही पर्यावरण संरक्षण पर सेमिनार आयोजित किया गया. सेमिनार के बाद पेंटिंग प्रतियोगिता हुई, जिसमें प्रथम स्थान पर सुमित कौशिक, द्वितीय स्थान पर शिवम वर्मा और तृतीय स्थान पर जैसमिन परवीन रही. निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान ऋषिका टोप्पो, द्वितीय स्थान रश्मि टोपनो, तृतीय स्थान शिवानी सिंह मिला. इसके साथ सभी ने पर्यावरण संरक्षण के लिए शपथ ली. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में आईएलएस के डाइरेक्टर प्रो विजय सिंह मौजूद थे. अतिथि के रूप में कोऑर्डिनेटर नितेश राज, रिलेशन के निदेशक आशुतोष द्विवेदी, समाज सेवी राफिया नाज, पूजा सिंह एवं रांची नगर निगम से सौरभ केशरी, राजकुमार शामिल हुए. कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से नेचर क्लब की मेंटर डॉ हैप्पी भाटिया, डॉ प्रिंस पांडेय, आसिफ अशर्फी एवं नेचर क्लब के छात्र- छत्राओं ने सहयोग किया. इसे भी पढ़ें –  सीएम">https://lagatar.in/cm-hemant-sorens-instructions-construction-of-stadiums-and-development-of-tourist-places-in-all-districts/">सीएम

हेमंत सोरेन का निर्देशः सभी जिलों में हो स्टेडियम निर्माण और पर्यटन स्थलों का विकास
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही