Search

 
 
 

पलामू: संत तुलसीदास कॉलेज में पौधरोपण कार्यक्रम

 
Medininagar: संत तुलसीदास कॉलेज रेहला पलामू के वाटिका में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण कार्यक्रम हुआ. इस अवसर पर कई औषधीय पौधों के साथ-साथ फलदार पौधे भी लगाए गए. महाविद्यालय के प्राचार्य संतोष कुमार मिश्रा, राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम पदाधिकारी राकेश कुमार शुक्ला एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने भी इस कार्यक्रम में भाग लिया और पौधरोपण कर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया. प्राचार्य ने कहा कि आज हमारे और आपके लिए पौधा बहुत जरूरी हो गया. जैसे हमें भोजन की आवश्यकता है, वैसे हमें भोजन के रूप में शुद्ध हवा की जरूरत है. लेकिन आज लोग इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं. पौधा नहीं लग रहे हैं और पौधों की कटाई ज्यादा कर रहे हैं. इसीलिए जलस्तर भी घटता जा रहा है. शुद्ध हवा लेने में कठिनाई हो रही है. जिससे कई प्रकार के बीमारी उत्पन्न हो रही है. इसलिए आज के दिन से ही सभी लोग संकल्प लेकर प्रत्येक वर्ष कम से कम 10 पौधा अपने गांव में जरूर लगाएं. इस कार्यक्रम में प्रोफेसर डॉ श्याम मिश्रा, कृष्ण कुमार चौबे, रंजन दुबे, संतोष कुमार शुक्ला, ज्योति कुमारी, आशा कुमारी, शबनम निशा, अमीना खातून, बिंदा कुमारी व रामजी चौबे शामिल थे. इसके अलावा अजय ओझा, प्रधान सहायक अमित कुमार देव, प्रकाश पांडे, सुधीर यादव, अनुज कुमार, नरेंद्र मिश्रा, रामेश्वर राम, दिनेश शाह, राम बिहारी, सुनील कुमार, आशीष पांडे, जितेंद्र पाठक, अनमोल कुमार, चंदन कुमार सिंह, अजीत कुमार, रवि गुड्डू व कुमार शर्मा समेत कई लोग मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें - देवघर">https://lagatar.in/deoghar-5-cyber-criminals-arrested-for-cheating-by-posing-as-bank-officers/">देवघर

: बैंक अधिकारी बनकर ठगी करने वाले 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही