Search

 
 
 

हजारीबाग: 66 एकड़ में पौधरोपण की प्रक्रिया चल रही है - बीडीओ

 
Hazaribagh: केरेडारी प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत फलदार एवं छायादार पौधाें का रोपण किया गया. पौधरोपण अभियान के तहत प्रखंड परिसर में प्रमुख सुनीता देवी, प्रखंड विकास अधिकारी अमित कुमार, उप प्रमुख अमेरिका महतो, विधायक प्रतिनिधि सुरेश साव ने एक पेड़ मां के नाम अभियान शुरू किया. प्रमुख ने बताया कि हर एक व्यक्ति को पौधे लगाने चाहिए, जिससे वातावरण शुद्ध हो सके. वहीं प्रखंड विकास अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि पूरे प्रखंड में अभी तक 66 एकड़ में पौधरोपण की प्रक्रिया चल रही है. अभी प्रखंड में एक पेड़ मां के नाम अभियान सितंबर माह तक चलेगा. जिन व्यक्ति को बागवानी करनी हो पौधों के लिए ब्लॉक में आकर संपर्क कर सकते हैं. वहीं विधायक प्रतिनिधि सुरेश साव ने बताया कि पौधे लगाने से वर्षा होती है. इसे भी पढ़ें - CM">https://lagatar.in/dgp-anurag-gupta-and-adg-met-cm-invited-to-attend-women-police-conference/">CM

से मिले DGP अनुराग गुप्ता व ADG, महिला पुलिस सम्मेलन में शामिल होने का दिया निमंत्रण
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही