Search

 
 
 

हजारीबाग: विमेंस कॉलेज में पौधरोपण कार्यक्रम, लगाए मौसमी के पौधे

 
Hazaribagh: केबी विमेंस कॉलेज में पौधरोपण कार्यक्रम हुआ. इसमें बीएमएलटी विभाग द्वारा कॉलेज परिसर में मौसमी फल का पौधरोपण किया गया. विभाग के शिक्षक अदीति कुशवाहा, कुलदीप प्रसाद और राहुल कुमार ने छात्रों के साथ मिलकर पौधा लगाया. इस कार्यक्रम का उद्घाटन कॉलेज के प्राचार्य अजय सिन्हा ने एक पौधा लगाकर किया. पौधरोपण कार्यक्रम में डॉ. सुरेंद्र सिन्हा, डॉ. मुकुल कुमार, डॉ श्रवण सहाय, डॉ एपी सिंह एवं डॉ गजिंद्र पाल कौर ने भी हिस्सा लिया. डॉ सुरेंद्र सिन्हा ने कहा कि पौधे हमारे जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं. बीएमएलटी विभाग द्वारा शुरू की गई यह पहल सराहनीय है. यह छात्राओं में पर्यावरण के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना पैदा करती है. हमें ऐसे कार्यक्रमों को नियमित रूप से आयोजित करना चाहिए ताकि हमारे परिसर का हर कोना हरियाली से भर सके. इसे भी पढ़ें - सुप्रीम">https://lagatar.in/supreme-court-collegium-summoned-allahabad-high-court-judge-shekhar-yadav-had-said-that-country-will-run-only-according-to-majority/">सुप्रीम

कोर्ट कॉलेजियम ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज शेखर यादव को तलब किया, कहा था, बहुसंख्यकों के अनुसार ही देश चलेगा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही