Search

 
 
 

कसमार में स्मृतिशेष कार्यक्रम के तहत सांस्कृतिक मंच ने किया पौधारोपण

 
Bermo: कसमार प्रखंड के सिंहपुर में जागो-जगाओ सांस्कृतिक कला मंच ने बुधवार को पौधारोपण किया. मंच ने स्मृतिशेष और परिणय बंधन स्मृति कार्यक्रम के तहत गांव में पौधरोपण की एक विशिष्ट परंपरा की शुरुआत की. इसके तहत नवविवाहित जोड़ों ने अपने विवाह की स्मृति में और अन्य लोगों ने अपने पूर्वजों की स्मृति में 25 फलदार और छायादार पौधे लगाए. गायत्री परिवार के धनेश्वर महतो और पंचदेव प्रसाद यादव ने अपने सहयोगी सर्वेश्वर महतो, भुनेश्वर महतो और बाबूलाल नायक के साथ गायत्री मंत्रोचारण कर इसकी शुरुआत की. मौके पर मंच के सचिव विनोद कुमार रसलीन ने कहा कि इस तरह के आयोजन से पूर्वजों की स्मृति हमारी दृष्टिपटल पर प्रतिबिंबित होती रहेगी और पूर्वज दिवंगत होकर भी वृक्ष के रूप में जीवनकाल तक हमें प्राणवान वायु प्रदान करते रहेंगे. कार्यक्रम को मंच के अध्यक्ष अशोक कुमार महतो और कोषाध्यक्ष संदीप कुमार महतो ने संबोधित किया. इसे भी पढ़ें- बहरागोड़ा">https://lagatar.in/laying-the-foundation-stone-of-jmms-first-block-president-guru-charan-murmu-smriti-bhavan-in-baharagora-bazar/">बहरागोड़ा

बाजार में झामुमो के प्रथम प्रखंड अध्यक्ष गुरु चरण मुर्मू स्मृति भवन का शिलान्यास

महुआ के पौधे लगाए

इस अवसर पर फूलचंद महतो, शशिभूषण पांडेय और संदीप कुमार महतो ने अपने दिवंगत माता-पिता, सुफल महतो और अशोक पाहन ने अपने दिवंगत पिता, बलराम महतो ने अपनी दिवंगत पत्नी, दुर्योधन महतो ने अपनी दिवंगत पत्नी और चंदन महतो ने अपनी दिवंगत माता की स्मृति में पौधारोपण किया. जबकि उर्मिला देवी, शांति देवी और कालीचरण महतो ने भी अपनी बेटी की विवाह की स्मृति में एक-एक महुआ के पौधे लगाए. इसी तरह मालती देवी और नेपाल महतो व सेवानिवृत्त शिक्षक झबूलाल महतो ने भी अपनी ओर से 10 पौधे लगाए. इसके अलावा पांच सखुआ और पांच आम के पौधे गांव के जाहेरथान में भी लगाए गए. मौके पर मंच के सदस्य और ग्रामीण मौजूद थे. इसे भी पढ़ें- कोरोना">https://lagatar.in/corona-update-walk-in-mode-vaccination-centre-to-be-set-up-at-keenan-stadium-six-new-positive-patients-found/">कोरोना

अपडेट: कीनन स्टेडियम में बनेगा वॉक इन मोड का टीकाकरण केन्द्र, छह नए पॉजिटव मरीज मिले
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही