Search

लातेहार: पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़ लगाना जरुरी - गुप्ता

Latehar: वन विभाग के सहयोग से पूर्व वार्ड पार्षद मनोज कुमार गुप्ता ने गुरुवार को शहर के स्टेशन क्षेत्र स्थित आश्रय गृह व इसके आसपास के क्षेत्रों में 100 फलदार पौधे लगाए. वन विभाग के साथ साथ उन्होंने भी इसके देखरेख की जिम्मेदारी ली. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पौधे हमारे लिए जीवनदायनी हैं. प्रकृति संरक्षण से ही हम सभी का जीवन बच सकता है. उसकी सुरक्षा करना हम सबकी की जिम्मेवारी है. उन्होंने कहा कि वार्ड छह में सामाजिक स्तर पर ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण करने एवं वृक्षों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है. गुप्ता ने कहा कि आज पर्यावरण असंतुलन का मुख्य कारण पेड़ों की अंधाधुंध कटाई है. जिस अनुपात में पेड़ काटे जा रहे हैं, उस अनुपात में लगाए नहीं जा रहे हैं. आज पूरा विश्व ग्लोबल वार्मिंग से चिंतित है. हमें पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास करना चाहिए. मौके पर धन्नू राम, सुनील राम, एएनएम सुषमा कुमारी, नीतीश कुमार, रौशन कुमार, आकाश गुप्ता समेत अन्य वनकर्मी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें - एसपीओ">https://lagatar.in/spo-murder-case-nia-is-questioning-cpi-maoist-politburo-member-pramod-mishra/">एसपीओ

हत्याकांड : भाकपा माओवादी के पोलित ब्यूरो सदस्य प्रमोद मिश्रा से NIA कर रही पूछताछ
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp