Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मेकॉन में पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण

Ranchi : मेकॉन लिमिटेड और इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया), राज्य केंद्र ने सोमवार को संयुक्त रूप से वृक्षारोपण कार्यक्रम, प्रतिज्ञा समारोह और बीट द प्लास्टिक पॉल्यूशन विषय पर तकनीकी वार्ता का आयोजन किया. मेकॉन लिमिटेड के निदेशक (वित्त) मुकेश कुमार, वरिष्ठ अधिकारियों और महिला कर्मचारियों ने इस मौके पर पौधरोपण किया. हरित और दीर्घकालिक पर्यावरण संरक्षण और निर्माण के लिए शपथ समारोह में कर्मचारियों ने पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए स्वयं को फिर से समर्पित करने का संकल्प लिया.

प्लास्टिक के हानिकारक प्रभावों पर चर्चा

मेकॉन के पर्यावरण अभियांत्रिकी विभाग और इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स के वरिष्ठ अधिकारियों ने प्लास्टिक के हानिकारक प्रभावों और पर्यावरण के संरक्षण के उपायों के बारे में चर्चा की. जेवीएम श्यामली के विद्यार्थियों ने भी पर्यावरण संरक्षण पर अपने विचार व्यक्त किए. धन्यवाद ज्ञापन एवं वक्ताओं को स्मृति चिन्ह प्रदान करने के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ. इसे भी पढ़ें – झारखंड">https://lagatar.in/cobra-snake-found-in-the-new-premises-of-jharkhand-high-court-sarpamitra-rescued-and-left-it-in-the-forest/">झारखंड

हाईकोर्ट के नये परिसर में निकला कोबरा सांप, सर्पमित्र ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही