Search

 
 
 

प्लास्टिक फ्री जीवनशैली अपनानी होगा : कुलपति प्रो. शांडिल्य

 
Ranchi : रांची विश्वविद्यालय में दो दिवसीय सेमिनार का शुक्रवार को समापन हुआ. डीएसपीएमयू के कुलपति प्रो. तपन कुमार शांडिल्य ने कहा कि हमें वर्तमान जीवनशैली को बदलना होगा. प्लास्टिक फ्री जीवनशैली को विकसित करना होगा. वर्तमान में खान- पान भी हमारे स्वास्थ्य सहित प्रकृति को नुकसान पहुंचा रहा है. हमें अपने पारंपरिक खान-पान की शैली पर विशेष ध्यान देना चाहिये. रांची विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अजीत कुमार सिन्हा ने कहा कि अब रांची विश्वविद्यालय के प्रत्येक कार्यक्रम में हम और हमारे छात्र एक पौधा अवश्य लगायेंगे. हाल में ही झारखंड सरकार से यह पत्र मिला है कि हमें एक जून से सात जून तक एक स्प्ताह का पर्यावरण सप्ताह मनाना है. पर हम इसे एक पखवाड़े तक आयोजित करने जा रहे हैं और यह पर्यावरण पखवाड़ा 25 जून से ही प्रारंभ हो चुका है. कार्यक्रम में प्रो. बीके सिन्हा, सोनी कुमारी तिवारी, कुलसचिव डॉ. मुकुंद चंद्र मेहता, एफओ. डॉ. कुमार आदित्यनाथ शाहदेव , डॉ.फिरोज अहमद, एफए डॉ. देवाशीष गोस्वामी, सीसीडीसी डॉ पीके झा, परीक्षा नियंत्रक डॉ. आशीष कुमार झा, डीएसडब्ल्यू डॉ. सुदेश साहु, डॉ राजकुमार शर्मा, डॉ. जीएस झा समेत डीन व विभागाध्यक्ष शामिल रहे. इसे भी पढ़ें – यूपीएससी">https://lagatar.in/upsc-pt-exam-on-may-28-56-centers-set-up-in-ranchi/">यूपीएससी

की पीटी परीक्षा 28 मई को, रांची में बनाए गए 56 केंद्र
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही