Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तीन दिनों से लापता युवक का प्लास्टिक से लिपटा शव बरामद,परिजन बोले- हत्या कर फेंका

Ranchi: तीन दिनों से लापता युवक का प्लास्टिक से लिपटा शव बरामद हुआ है. युवक का शव जिले के कांके थाना क्षेत्र के नीरजा सहाय स्कूल के पास स्थित एक खेत से रविवार को बरामद हुआ है. युवक की पहचान कांके के सेमर टोली निवासी अरविंद उरांव (33वर्ष) पिता प्रेम उरांव के रूप में हुई है. शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. साथ ही पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. इसे पढ़ें-एसीबी">https://lagatar.in/even-after-the-abc-investigation-report-saryu-rai-was-upset-due-to-no-action-being-taken-against-raghuvar-das/">एसीबी

जांच रिपोर्ट के बाद भी रघुवर दास पर कार्रवाई नहीं होने से बिफरे सरयू राय

पिता ने लगाया हत्या का आरोप

प्रेम उरांव बीते 30 मार्च की रात्रि से लापता था. जिसके बाद वह घर नहीं लौटा. परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया. इसी दौरान रविवार को उसका शव बरामद हुआ. बताया जा रहा है कि उसकी हत्या कहीं और करके आरोपियों ने शव को प्लास्टिक और कंबल में लपेट कर फेंक दिया. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. इसे भी पढ़ें-हेमंत">https://lagatar.in/bjp-not-interested-in-destabilizing-hemant-government-raghubar-das/">हेमंत

सरकार को अस्थिर करने में भाजपा की कोई दिलचस्पी नहीं : रघुवर दास
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही