Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेफिक्र होकर खेलें होली – डॉ सरोज राय

Dr. Saroj Rai
Lagatar Desk:  होली की उमंग फिजा में घुल सी गई है. प्रियजनों को रंग में सराबोर कर देने और उनके रंग में खुद को भिंगो देने की तलब दिल में उठने लगी है. बेशक रंगों से ही जिंदगी है. होली खेलने के बाद एक अजब भी ताजगी का अनुभव होता है जिसमें मानो सारी कटुता धुल सी जाती है. पर इन्हीं रंगों को लेकर कई बार मन में हिचक सी भी होती. अपनी त्वचा और बालों को लेकर चिंता होती है. अब इस फिक्र को परे कीजिए और होली का पूरा आनंद उठाएं क्योंकि आपकी सेफ और हैप्पी होली के लिए त्वचा रोग विशेषज्ञ दे रही हैं कुछ अनमोल सलाह.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/Untitled-55.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

तेल अच्छे हैं

त्वचा और बालों का ड्राई होना टॉक्सिक रंगों के प्रति उसे अधिक असुरक्षित बनाता है. कलर और उसमें मौजूद केमिकल, दोनों त्वचा भीतर तक ऐसे में आसानी से प्रवेश कर जाते हैं. सूखी त्वचा से रंगों को हटाना भी दुष्कर होता है. रंग खेलने जाने से करीब घंटे भर पहले त्वचा पर नारियल तेल या ऑलिव ऑयल लगा कर हल्के हाथों से मसाज करें. इसी तरह बालों में भी अच्छी तरह तेल लगाएं. यह त्वचा और बालों पर एक प्रोटेक्टिव लेयर सा तैयार कर देगा. रंग-अबीर खेलने से पहले आश्वास्त हो जाएं कि कानों के पीछे, अंगुलियों के पोरों में और नाखून के आसपास भी अच्छी तरह तेल लगे हों. अगर तेल नहीं लगाना चाहते तो इन जगहों पर अच्छी तरह से वैसलीन लगाएं.

फेशियल अभी नहीं

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/Untitled-57.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> किसी तरह का स्किन ट्रीटमेंट लेना चाहते हैं तो अब होली बीतने का इंतजार करें. स्किन ट्रीटमेंट या फेशियल जिसमें त्वचा का एक्सफोलिकेशन होता है या त्वचा की ऊपरी परत की पीलिंग होती है, वह होली के पहले कराने की सलाह नहीं दी जाती. दरअसल फेशियल के बाद त्वचा थोड़ी संवेदनशील यानि सेंसेटिव हो जाती है. यह संवेदनशीलता कुछ दिनों तक बरकरार रहती है. होली के कुछ रंग त्वचा पर बुरा असर डाल सकते और इसके गंभीर प्रभाव हो सकते. बालों को रंगने या स्ट्रेटेनिंग का काम भी होली से दस दिन पहले ही करा लें तो बेहतर होगा. पुरुषों को सलाह दी जाती है कि होली से एक दिन पहले शेविंग नहीं करें.

रेटिनॉल/ग्लाइकोलिक एसिड, एंटी एलर्जी टेब का उपयोग

होली के हफ्ते भर पहले से ही इरिटेंट या पीलिंग स्किन प्रोडक्ट जैसे रेटिनॉल, ग्लाइकोलिक एसिड आदि का उपयोग नहीं करें. इससे रंग त्वचा पर खराब प्रभाव डालेंगे. अगर स्किन एलर्जी या रैशेज की समस्या पहले से रही हो तो बेहतर है कि होली से एक दिन पहले ही रात में एक एंटीएलर्जिक टेबलेट ले लें. इससे एलर्जी, खुजलाहट आदि की समस्या नहीं रहेगी.

सनस्क्रीन लगाएं

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/Untitled-58.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> रंगों से एक दूसरे को सराबोर कर देना, गुलाल-अबीर लगाना, एक दूसरे के साथ हंसी-मजाक…यह सबकुछ घर के बाहर ही होता है. बेशक बहुत मनोरंजक हो सकता पर हमारी त्वचा पर रंगों के केमिकल ही नहीं सूरज की किरणें भी तबाही ला सकती है. टैनिंग, पिग्मेंटेशन, सूरज की किरणों से एलर्जी…परेशानियां किसी रूप में भी आ सकती है. सूरज के दुष्प्रभावों से बचने के लिए वाटर प्रूफ सनब्लॉक का इस्तेमाल करें. आश्वस्त हो लें कि यूवीए और यूवीबी से बचाव के लिए यह कम से कम 30 एसपीएफ का हो.

सनग्लास पहनिए

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/Untitled-56.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> होली के बाद एक सामान्य समस्या आंखों की खुजलाहट की होती है. इससे बचाव का सबसे आसान तरीका है कि हम होली के दिन रंग खेलने जाने से पहले आंखों पर एक बेहतर सनग्लास पहनें.

मॉइश्चराइजर लगाएं

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/Untitled-59.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> रंगों से जी भर कर खेलने और सफाई करने के बाद आपकी त्वचा और बालों की नमी लौटाने की दरकार होती है. त्वचा और बालों को हाइड्रेट करने से रंगों व केमिकल से होने वाले नुकसान की भरपाई जल्दी होती है औश्र वे जल्दी स्वस्थ होते हैं. इसके लिए आप रिच मॉइश्चराइजर या अलोइवेरा बेस्ड मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल कर सकते हैं. ये त्वचा के अनुकूल होते हैं.

बालों में फिर लाएं जान

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/Untitled-60.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> थोड़ा दही लें और इसमें कुछ बूंद रोजमेरी एसेंशियल ऑयल डालें. अब इस मिश्रण को सिर की त्वचा पर हल्के हाथों लगाएं. 30 मिनट के लिए यूं ही छोड़ दें. इसके बाद पानी से धो लें. दूसरा उपाय भी अपनाया जा सकता. इसके लिए एक केला मैश करके एसमें कुछ बूंद शहद मिलाएं. अब थोड़ा दूध मिला कर पेस्ट तैयार करें. इसके बाद इसे बालों में अच्छी तरह लगाएं. यह न केवल बालों की गंदगी और रंग की सफाई करेगा, बल्कि सिर की त्वचा और बालों की डीप कंडिशनिंग भी करेगा. इसे भी पढ़ेंधनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-demonstration-at-bjp-office-against-price-hike-in-gas-cylinders/">धनबाद:

गैस सिलेंडर में मूल्य वृद्धि के खिलाफ भाजपा कार्यालय पर किया प्रदर्शन
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही