Search

 
 
 

वर्कशॉप में खिलाड़ी शारीरिक एवं मानसिक रूप से हो रहे मजबूत

 
Ranchi : झारखंड खेल विभाग के तत्वावधान में 28 मई से 11 जून तक राज्य में संचालित विशेष प्रशिक्षण सह कंडिशनिंग कैंप के पांचवें दिन योग शिक्षक अमित ठाकुर द्वारा बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में योग का अभ्यास कराया गया. ताड़ासन, त्रिकोण आसन, व्रक्षासन, सूर्य नमस्कार समेत कई तरह के योग एवं आसान कराया गया. वहीं केंद्रीय पुस्तकालय के सेमिनार में मेंटल ट्रेनर मृणाल चक्रवर्ती (कोलकाता) ने खिलाड़ियों को राष्ट्रीय,अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रर्दशन करने हेतु लक्ष्य निर्धारित करने, प्रारंभिक अवस्था से नींव को मजबूत करने,आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया. इस मौके खेल निदेशक डॉ सरोजनी लकड़ा, उप निदेशक साझा देव शंकर दास, रांची साई के प्रभारी सह अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक बिनोद कुमार सिंह, ओलंपियन तीरंदाज रीना कुमारी, राज्य खेल परामर्शी देवेंद्र सिंह, योगेश यादव, अंजलुषस तिर्की, वीणा केरकेट्टा,प्रतिमा बरवा, अजय सुभाष तिर्की, करूणा पूर्ति, भरत साह, हरेंद्र सिंह,मोहन कुमार समेत राज्य सरकार द्वारा संचालित आवासीय प्रशिक्षण केंद्र के सभी प्रशिक्षक उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें – तंगहाली">https://lagatar.in/inter-examination-passed-from-first-division-despite-the-hardship/">तंगहाली

के बावजूद फर्स्ट डिवीजन से पास की इंटर की परीक्षा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही