Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

फुटबॉल सेंटर ऑफ एक्सेलेंस के लिए गुमला में उमड़े खिलाड़ी

Ranchi :  झारखंड खेल प्राधिकरण के तत्वावधान में नवसृजित सेंटर फॉर एक्सेलेंस फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र (एकलव्य प्रशिक्षण केंद्र) के लिए बालक एवं बालिका वर्ग के 16 वर्ष से 22 वर्ष तक के खिलाड़ियों का चयन होना है. इस के लिए शनिवार से गुमला के संत इग्नासियुस हाई स्कूल में आयोजित ट्रायल के पहले दिन 200 से अधिक खिलाड़ियों ने चयन प्रक्रिया में भाग लिया. पहले दिन 200 से अधिक खिलाड़ियों का बैट्री टेस्ट एवं स्किल टेस्ट लिया गया. बैट्री टेस्ट के अन्तर्गत ऊंचाई, वजन,30 मीटर ,10 मीटर गुणा 6 सटल रनिंग, बॉल थ्रो, 800 मीटर , वर्टिकल जंप समेत कई तरह के टेस्ट लिए गए. वहीं 9 अप्रैल को भी गुमला में ट्रायल आयोजित होगा. 12-13 अप्रैल को एसोसियेशन फुटबॉल ग्राउंड चाईबासा, 15-16 अप्रैल को फुटबॉल स्टेडियम दुधानी दुमका, 19-20 अप्रैल को रामा साहू हाई स्कूल, गढ़वा और 24-25 अप्रैल को कर्जन स्टेडियम- हजारीबाग में ट्रायल होंगे.

अंतिम चयन प्रक्रिया 28 और 29 अपैल को

इन स्थलों से चयनित खिलाड़ियों का अंतिम चयन प्रक्रिया 28 और 29 अपैल को बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम रांची में किया जायेगा. चयनित (बालक/बालिका) खिलाड़ियों को राज्य सरकार निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण केंद्र के साथ अन्य सुविधाएं उपलब्ध करायगी. इस अवसर पर चयन समिति के प्रतियोगिता प्रबंधक देवेन्द्र कुमार सिंह, मो सलीम, अजय सुभाष तिर्की, योगेश प्रसाद यादव, सतीश मिंज उपस्थित रहे. जिला खेल पदाधिकारी गुमला, गुमला के फुटबॉल प्रशिक्षक वीणा केरकेट्टा, रिजवान अली, रायमुनी कुमारी, सुबीर कुजूर, जितेंद्र कच्छप , एथलेटिक्स प्रशिक्षक आलोक सिंह, हॉकी प्रशिक्षक पीटर किंडो समेत अन्य का सराहनीय सहयोग रहा. इसे भी पढ़ें – पांच">https://lagatar.in/campaign-to-kill-five-prize-naxalites-will-be-written-in-golden-letters-dg-crpf/">पांच

इनामी नक्सलियों को मार गिराने वाला अभियान स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा : डीजी सीआरपीएफ
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही