Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग के खिलाड़ी दिल्ली में स्कूल गेम फेडरेशन ऑफ इंडिया में दिखाएंगे अपना जौहर

राष्ट्रीय स्तर पर ताइक्वांडो से पांच और शूटिंग में शिखा राणा चयनित ‘शुभम संदेश’ ने शिखा राणा के पास निशानेबाजी के लिए अपनी पिस्टल नहीं रहने की छाप चुका है खबर पहली बार झारखंड की टीम इस प्रतियोगिता में ले रही है भाग Gaurav Prakash Hazaribagh : खेल के क्षेत्र में हजारीबाग अपनी जगह राज्य में बनाने के बाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा दिखाने के लिए आतुर दिख रहा है. ताइक्वांडो में हजारीबाग के पांच छात्रों ने नेशनल स्कूल गेम्स में जगह बनाया है, तो दूसरी ओर शूटर शिखा भी अपना जौहर दिल्ली में दिखाने जा रही है. 6 से 12 जून तक दिल्ली छत्रशाल स्टेडियम मॉडल टाउन में 66वें राष्ट्रीय स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय खेल में हजारीबाग के पांच खिलाड़ियों का चयन ताइक्वांडो में हुआ है. खिलाड़ी झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे. इन खिलाड़ियों में महिला वर्ग में वनिता पराशर अंडर 63 केजी, सौम्या आईकट अंडर 44 केजी, नरगिस जहां अंडर 73 केजी और पुरुष वर्ग में आलोक रंजन अंडर 45 केजी व बंटी कुमार अंडर 73 केजी में चयनित हुए हैं. चयनित होने के बाद खिलाड़ी और ताइक्वांडो संघ के प्रशिक्षक चंदन राणा ने खुशी जाहिर की है. इसे भी पढ़ें :लातेहार:">https://lagatar.in/latehar-vice-chancellor-praised-banwari-sahu-college-for-getting-b-grade-recognition-from-naac/">लातेहार:

बनवारी साहु कॉलेज को नैक से बी ग्रेड की मान्यता मिलने पर कुलपति ने की प्रशंसा

शिखा राणा का हुआ चयन, ‘शुभम संदेश’ ने विस्तार से खबर किया था प्रकाशित

वहीं शूटिंग के क्षेत्र में शिखा राणा का चयन किया गया है. शूटर शिखा राणा के पास अपना पिस्टल भी नहीं है. लेकिन जज्बे में कोई कमी नहीं है. तभी तो डिस्ट्रिक्ट में तीन गोल्ड मेडल, राज्य में एक कांस्य पदक, राज्य भर में पांचवां रैंक और दो बार नेशनल सलेक्शन में हिस्सा ले चुकी है. बिना पिस्टल के ही उसने जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर में अपनी पहचान बना चुकी है. शिखा बताती है कि स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया में पूरे देश भर से शूटर पहुंचेंगे. उसमें उसका भी सलेक्शन हुआ है. लेकिन पिस्टल नहीं होने के कारण प्रैक्टिस करना चुनौती है. लेकिन हजारीबाग आकाश शूटिंग क्लब उसे भरपूर मदद कर रहा है. क्लब के ही पिस्टल से प्रैक्टिस कर रही है. इसी क्लब की बदौलत वह अपनी पहचान बना पायी है. ‘शुभम संदेश’ ने शिखा राणा के पास निशानेबाजी के लिए अपनी पिस्टल नहीं रहने की खबर विस्तार से प्रकाशित कर चुका है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/kkk-2-5.jpg"

alt="" width="600" height="300" />

शिखा राणा को आकाश शूटिंग क्लब कर रहा मदद

शिखा राणा हजारीबाग के कटकमसांडी स्थित लुपुंग की रहने वाली है. पढ़ाई और प्रैक्टिस करने के लिए वह किराए के मकान पर हजारीबाग के अटल चौक के पास लॉज में रह रही है. पिता रामकुमार राणा कारपेंटर मिस्त्री तथा माता संगीता देवी घर पर सिलाई का काम करती हैं. बड़ी मुश्किल से परिवार का भरण पोषण होता है. इसे भी पढ़ें :लातेहार">https://lagatar.in/latehar-ward-no-9-and-10-member-alleges-irregularities-in-selection-of-anganwadi-worker/">लातेहार

: आंगनबाड़ी सेविका के चयन में अनियमितता बरतने का आरोप, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

रविवार को चयन के लिए किया गया  था ट्रायल

स्कूल गेम फेडरेशन ऑफ इंडिया अंडर-19 टीम का चयन ट्रायल संपन्न हो चुका है. पहली बार शिक्षा विभाग की ओर से एसजीएफआई की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भागीदारी के लिए झारखंड टीम को भेजा जा रहा है. रविवार को मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स होटवार में ट्रायल आयोजित किया गया. इसमें पूरे राज्य भर से बास्केटबॉल, शतरंज, जिम्नास्टिक, कुश्ती, हैंडबॉल, खो खो, कबड्डी, शूटिंग, तैराकी, योगासन समेत अन्य खेल के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. जिन खिलाड़ियों ने अपना ट्रायल पूरा कर लिया है और उनका चयन किया गया है. वे छह से 12 जून तक दिल्ली में होने वाले एसजीएफआई प्रतियोगिता में भाग लेंगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही