Search

 
 
 

झारखंड मलखंब अकादमी के खिलाड़ियों ने किया आकर्षक प्रदर्शन

 
Ranchi : अंतरराष्ट्रीय मलखंब दिवस के अवसर पर झारखंड मलखंब अकादमी के बंगीय सांस्कृतिक परिषद विद्यालय में खिलाड़ियों द्वारा गुरुवार को कई आकर्षक कार्यक्रम किये गये. पोल मलखंब, रोप मलखंब, हैंगिंग मलखंब एवं पिरामिड बनाकर दर्शकों को आकर्षित किया गया. राष्ट्रीय खिलाड़ी अनुशिखा कुमारी, रिया कुमारी, साक्षी कुमारी, कावेरी कुमारी, आरूषी कुमारी, प्रीति कुमारी, सोनम गाड़ी एवं सौम्या सेजल वर्मा ने शानदार पोल पिरामिड का प्रदर्शन किया. इस अवसर पर प्रशिक्षक विवेक कुमार, सुभाष गांगुली, संजय कुमार, कौशल कुमार, सरिता कुमारी, निखिल कुमार , प्रीति रानी एवं कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे. मुख्य अतिथि झारखंड राज्य मलखंब एसोसिएशन के महासचिव डॉ. अजय झा ने मलखंब के इतिहास पर विस्तृत जानकारी दी. इसे भी पढ़ें – दुई">https://lagatar.in/two-thousand-grade-pay-is-not-working-dictatorship-is-not-working-jansevak-sangh/">दुई

हजार ग्रेड पे नय चलतब, तनाशाही नय चलतब : जनसेवक संघ
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही