Search

पटना में झारखंड के खिलाड़ियों ने लहराया परचम समेत झारखंड की खेल से जुड़ी चार खबरें

Ranchi : पटना के पाटलिपुत्र में आयोजित एसजीएफआई 67 वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल अंडर 17 एथलेटिक्स प्रतियोगिता में झारखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 1 स्वर्ण और दो कांस्य पदक पर कब्जा किया. 400 मीटर दौड़ में झारखंड के एथलीट साकेत मिंज ने 48.66 सेकंड में दौड़ पूरा करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त प्राप्त किया है. वहीं 400 मीटर दौड़ में झारखंड के ही एक और खिलाड़ी प्रतीक उरांव ने 49.30 सेकंड के समय के साथ कांस्य पदक प्राप्त किया. वहीं 100 मीटर फर्राटा दौड़ में झारखंड के प्रज्वल कुमार ने 10.85 सेकंड के साथ कांस्य पदक प्राप्त किया. झारखंड की शानदार जीत पर राज्य सरकार के शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव उमाशंकर सिंह, झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के निदेशक आदित्य रंजन, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन सोरेंग, टीम के कोच ज्ञान प्रकाश ठाकुर, मैनेजर पवन कुमार राय, कोच सविता माल्टो एवं मैनेजर सुशांति ने टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दी.,

सिमडेगा को हराकर रांची फाइनल में

रांची : झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित जेएससीए इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर 19 क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को रांची ने सुपर लीग के दूसरे मुकाबले में सिमडेगा को 11 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश किया. रांची ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों मे 5 विकेट खोकर 316 रन बनाए. अमन कुमार ने नाबाद 90, वत्सल ने 81 और लावण्या ने 73 रन की पारी खेली. वहीं सिमडेगा के तनिश और नमन ने 2-2 विकेट लिए. जवाब में सिमडेगा की टीम 50 ओवरों मे 6 विकेट खोकर 305 रन ही बना पाई. कृष शर्मा ने नाबाद 174 रन और गुरुशरण ने 60 रन का योगदान दिया. रांची के विवेक को 3 विकेट प्राप्त हुआ. कृष शर्मा को मैन ऑफ द मैच दिया गया.

सीनियर फेडरेशन कप कुश्ती चयन ट्रायल प्रतियोगिता संपन्न

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/16-4.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> रांची : बनारस में 24 से 26 अप्रैल 2024 तक सीनियर फेडरेशन कप महिला एवं पुरुष राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता-2024 का आयोजन होगा. इसे लेकर सोमवार को रांची में झारखंड सीनियर फेडरेशन कप राज्य स्तरीय कुश्ती चयन ट्रायल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. मोरहाबादी के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम स्थित झारखंड राज्य कुश्ती प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित चयन ट्रायल में पूरे जिले से 180 कुश्ती खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. चयन ट्रायल प्रतियोगिता में चयनित पहलवान उत्तर प्रदेश में आयोजित सीनियर फेडरेशन कप राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे. चयन ट्रायल का उद्घाटन झारखंड राज्य कुश्ती संघ के महासचिव रजनीश कुमार ने किया. साथ में हॉकी झारखंड के सचिव विजय शंकर सिंह, कोषाध्यक्ष बबलू कुमार, गुमला जिला कुश्ती संघ के सचिव निलेश कुमार साहू, रांची जिला कुश्ती संघ के संयुक्त सचिव अनिल कुमार यादव, सीनियर प्लेयर सह कोच राजीव रंजन भीम, मधु तिर्की व सत्यनारायण यादव उपस्थित थे.

 खेलो इंडिया राइजिंग टैलेंट आईडेंटिफिकेशन (कीर्ति) में खिलाड़ियों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/13-7.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> रांची : भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) रांची के तत्वावधान में उभरती हुई एवं छुपी हुई खेल प्रतिभाओं को तरासने के लिए भारत सरकार द्वारा टैलेंट हंट के माध्यम से उनके हैंड होल्डिंग कर ओलंपिक पोडियम तक पहुंचाने के लिए एक रोड मैप बनाया गया है. इस कड़ी में रांची के मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में खेलों इंडिया राइजिंग टैलेंट आईडेंटिफिकेशन (कीर्ति) परियोजना अंतर्गत नौ वर्ष से 18 वर्ष तक के बालक एवं बालिकाओं के लिए सात से 10 अप्रैल तक चार दिवसीय खेलो इंडिया टैलेंट हंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. कीर्ति के दूसरे दिन कुल 150 से अधिक खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई. झारखंड ओलंपिक संघ के महासचिव डॉ. मधुकांत पाठक, झारखंड एथलेटिक्स संघ के सचिव एसके पांडेय ने बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में पहुंचकर खिलाड़ियों को उनके बेहतर प्रदर्शन के लिए उत्साहवर्धन किया. एथलेटिक्स, फुटबॉल, तीरंदाजी एवं हॉकी खेलों के बालक व बालिका खिलाड़ियों ने जनरल फिटनेस के अंतर्गत ऊंचाई, वजन, सीट एंड रीच, मेडिसिन बॉल थ्रो, 30 मी फ्लाइंग रेस, सटल रन, स्टैंडिंग जंप, वर्टिकल जंप, सीट अप, 800 मी. एवं 1600 मी. टेस्ट में भाग लिया. वहीं स्पेशिफिक टेस्ट अंतर्गत फुटबॉल, हॉकी, तीरदांजी में खेलों के प्रदर्शन कर तथा एथलेटिक्स में अपने व्यक्तिगत इवेंट्स 60 मीटर, 600 मीटर, स्टैंडिंग शॉटपुट, स्टैंडिंग टेनिस बॉल थ्रो, 05 मीटर अप्रोच लंबी कूद, सीजर तकनीक ऊंची कूद स्पेसीफिक टेस्ट में भाग लिया. इस अवसर पर सांई रांची के प्रभारी बिनोद सिंह, सांई हॉकी प्रशिक्षक बी. महापात्रा, जगन टोपनो, सांई फुटबॉल साक्षी बंद्राल, सांई के पूर्व फुटबॉल प्रशिक्षक सुनील कुमार, खेल विभाग के प्रशिक्षक योगेश प्रसाद यादव, सोनाराम चंपिया, मोहन कुमार साहू, डी साईश्वरी, आदम होरो, रोहित कोइरी, स्वेता पांडे, गोपाल तिर्की, राजू साहू, शिक्षा विभाग के खेल शिक्षक प्रभात रंजन तिवारी, समीर चौधरी, देव चरण कच्छप, जफर इमाम, प्रदीप महतो, मो. मोद्दासीर, सुरेंद्र राजभर, जावेद अंसारी एवं चंदन कुमार, राम प्रसाद साव, अग्नु उरांव, दीप नारायण प्रसाद, साई कार्यालय कर्मी आनंद कुमार, मणिकांत कुमार, बिरेंद्र कुमार एवं साई के खिलाड़ियों के चयन में सराहनीय सहयोग रहा. इसे भी पढ़ें : EC">https://lagatar.in/jmm-reaches-ec-demands-arrest-of-bjp-in-charge-laxmikant-vajpayee/">EC

पहुंचा झामुमो, BJP प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी को गिरफ्तार करने की मांग
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp