Search

 
 
 

खिलाड़ी अपना शत-प्रतिशत दें, सरकार सदैव साथ खड़ी है : हेमंत सोरेन

 
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से अंतरराष्ट्रीय पैरा थ्रो बॉल प्रतियोगिता में चयनित झारखंड के सात दिव्यांग खिलाड़ियों ने की मुलाकात Ranchi : अंतर्राष्ट्रीय पैरा थ्रो बॉल प्रतियोगिता में चयनित झारखंड के सात दिव्यांग खिलाड़ियों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की. सीएम ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह बडे़ ही हर्ष की बात है कि हमारे राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों से यह खिलाड़ी चयनित हुए जो अंतर्राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे. सीएम ने विश्वास जताया कि मलेशिया में आयोजित इस प्रतियोगिता में झारखंड से चयनित ये सभी खिलाड़ी उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने यहां के खिलाड़ियों के विकास के लिए एक बेहतर खेल नीति बनाई है. इस नई खेल नीति का मुख्य उद्देश्य खिलाड़ियों को अधिक से अधिक मदद पहुंचाकर उन्हें अंतरराष्ट्रीय फलक पर पहचान दिलाना है. मुख्यमंत्री ने चयनित खिलाड़ियों से कहा कि आप सभी अपना शत प्रतिशत दें, राज्य सरकार की ओर से हर संभव मदद दी जाएगी. सरकार आपके साथ सदैव खड़ी है. मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले दिनों में कोई भी समस्या हो तो राज्य सरकार के साथ अवश्य समन्वय बनाएं, नई खेल नीति के तहत आपकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा. झारखंड">https://lagatar.in/category/jharkhand/south-chotanagpur-division/ranchi/">झारखंड

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
सीएम से मिलने वालों में पैरा थ्रो बॉल खिलाड़ी प्रतिमा तिर्की, अनीता तिर्की, तारामणि लकड़ा, असुंता टोप्पो, महिमा उरांव, जयश्री, सनोज महतो एवं कोच मुकेश कंचन आदि शामिल थे. इस मौके पर खिजरी विधायक राजेश कच्छप, पैरा थ्रो बॉल एसोसिएशन झारखंड की सचिव सरिता सिन्हा एवं सोदाग पंचायत के मुखिया पतरस तिर्की उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/palamu-four-girl-students-died-due-to-drowning-in-dobha/">पलामू

: आहर में डूबने से चार छात्राओं की मौत, शवों को बाहर निकाला गया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही