Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग में सेंटर ऑफ एक्सेलेंस चयन के लिए खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Ranchi : झारखंड खेल प्राधिकरण के तत्वावधान में सेंटर फॉर एक्सेलेंस फुटबॉल (एकलव्य प्रशिक्षण केंद्र) के लिए 16 से 22 वर्ष तक के बालक एवं बालिका खिलाड़ियों का दो दिवसीय चयन कर्जन स्टेडियम, हजारीबाग में शुरू हुआ. इसमें हजारीबाग, रांची, रामगढ़, बोकारो, गिरिडीह, चतरा, खुटी, गुमला, धनबाद, सरायकेला, कोडरमा, लोहरदग्गा जिले के खिलाड़ियों ने बैट्री टेस्ट एवं स्किल टेस्ट में भाग लिया. बैट्री टेस्ट अंतर्गत ऊंचाई, वजन, 30 मीटर, 10 मीटर, 6×6 सटल रनिंग, बॉल थ्रो, 800 मीटर, वर्टिकल जंप, स्किल टेस्ट के अंर्तगत ड्रिबलिंग, जैगलिंग, बॉल कंट्रोलिंग, विथ बॉल रनिंग एंड टर्निंग, विथ बॉल जिग जैग मूवमेंट, मैच सिचुएशन गेम्स समेत कई तरह के टेस्ट लिये गये.

इनका रहा सहयोग

अंतिम रूप से चयनित (बालक/बालिका) खिलाड़ियों को राज्य सरकार द्वारा निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण केंद्र के साथ अन्य सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएगी. इस अवसर पर चयन समिति के देवेन्द्र कुमार सिंह, खेल परामर्शी सह प्रतियोगिता प्रबंधक,साझा, मो सलीम, अजय सुभाष तिर्की, योगेश प्रसाद यादव, सतीश मिंज उपस्थित रहे. वहीं चयन में हजारीबाग आवासीय एथलेटिक बालिका प्रशिक्षण केंद्र के एथलेटिक्स कोच प्रभात रंजन तिवारी, नीरज कुमार रॉय,अनुकंपा रुंडा, फुटबॉल कोच सोनी कुमारी, हॉकी कोच कोलेश्वर गोप, संदीप खलखो कुंदन कुजूर का सहयोग रहा. इसे भी पढ़ें – हिमाचल">https://lagatar.in/himachals-team-learned-the-revenue-model-of-ranchi-municipal-corporation/">हिमाचल

की टीम ने जाना रांची नगर निगम का रेवेन्यू मॉडल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही