Search

 
 
 

लातेहार: राष्ट्रीय खेल दिवस पर खिलाड़ियों ने दिखायी प्रतिभा

 
Latehar: राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जिला खेल स्टेडियम में कई खेल प्रतिस्पर्द्धाओं का आयोजन किया गया. इसका उदघाटन समेकित जनजाति विकास प्राधिकरण के निदेशक प्रवीण कुमार गगराई ने किया. उन्होने संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर मनायी जाती है. आज उनकी 119वीं जयंती है. उन्होंने कहा कि आज खेलों में भी कैरियर बनाने के कई संभावनाएं हैं. उन्होंने बताया कि जिले में खेल विभाग द्वारा आवासीय बालक एवं बालिका एथलेटिक्स, बालक व बालिका हॉकी व वॉलीबाल, बैडमिंटन और फुटबाल के लिए डे बोर्डिंग क्रीड़ा प्रशिक्षण केंद्र संचालित है. डीएमएफटी फंड से तीरंदाज़ी प्रशिक्षण केंद्र संचालित हैं. इससे पहले गगराई ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण कर प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया. राष्ट्रीय खेल दिवस पर जिला स्टेडियम में बालक व बालिका वर्ग के एथलेटिक्स, तीरंदाजी, बैडमिंटन, वालीबॉल, कबड्डी एवं बॉस्केटबॉल प्रतिस्पर्द्धाओं का आयोजन किया गया. इसमें अंडर14, 17 व 19 वर्ष के बालक व बालिकाओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया तथा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. प्रतियोगिता से आगामी खेलो झारखंड प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया. प्रतियोगिताओं के आयोजन में जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ठ विद्यालय, लातेहार की प्राचार्य तृप्ति भारती, एथलेटिक्स प्रशिक्षक योगेश यादव, वॉलीबाल प्रशिक्षक प्रवीण मिश्रा, जिला खेल समन्वयक लखेश्वर मंडल, टूरिज्म स्पेसलिस्ट अभिजीत कुमार, बैडमिंटन कोच वाहिद, खेल शिक्षक उदय कुमार समेत अन्य का सराहनीय योगदान रहा. इसे भी पढ़ें - झामुमो">https://lagatar.in/jmms-counterattack-bjp-created-false-scam-of-spying-on-champai-it-was-exposed-apologized/">झामुमो

का पलटवार, भाजपा ने चंपाई की जासूसी का झूठा प्रपंच रचा, पर्दाफाश हो गया, माफी मांगे…
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही