Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

खेल का मैदान सपनों को सच करने की है प्रयोगशालाः चीफ जस्टिस

Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस एमएस रामचंद्र राव ने कहा है कि खेल का मैदान केवल प्रतियोगिताओं का स्थल ही नहीं, अपितु सपनों को सच करने की प्रयोगशाला है. यहां मेहनत, अनुशासन और जुनून की परीक्षा होती है. वे गुरुवार को जेवीएम श्यामली के महाखेल उत्सव में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे. उन्होंने जेवीएम श्मामली को शिक्षा, संस्कार और खेल कूद के साथ बच्चों का सर्वांगीण विकास करने वाला श्रेष्ठ शिक्षा संस्थान बताया. कहा कि छात्रों की सफलता, शिक्षकों की गुणवत्ता उजागर करती है. कहा कि विद्यालय में निरंतर खेलों के आयोजन से भविष्य के चैंपियन मिलते हैं. खेलकूद मानसिक और शारीरिक विकास के लिए अति आवश्यक है. बच्चों को प्रेरित करते हुए प्लूटो, मार्टिन लूथर किंग जैसे विद्वानों के कथन को उदृत करते हुए गुणात्मक शिक्षण पर प्रकाश डाला. केवल डिग्री लेना ही शिक्षा नहीं है. उन्होंने छात्रों को ड्रग, नशा, डिजिटल मीडिया का दुरुप्रयोग, अपराध से दूर रहकर छात्रों को समय प्रबंधन, आत्मानुशासन में रहकर सामाजिक उत्थान में भागीदारी के लिए प्रेरित किया.

प्रिंसिपल समरजीत जाना ने पेश किया वार्षिक रिपोर्ट

प्राचार्य समरजीत जाना ने विद्यालय का वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत किया. जिसमें उन्होंने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा तथा प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं की राजकीय, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए ज्ञान के इस मंदिर को सह शैक्षिक क्रियाकलापों के साथ मूल्यपरक, गुणात्मक व रचनात्मक शिक्षण के लिए कृतसंकल्पित बताया. उन्होंने कहा कि हमारा खेल-उत्सव परवाज़ का अर्थ होता है - उड़ान. यह वह क्षेत्र है जहां एकेडमिक, स्पोटर्स, सेवा, सामाजिक, सुरक्षा आदि हर क्षेत्र में उड़ान भरते हैं. जाना ने कहा कि जब शिक्षा और खेल का सामंजस्य तरीके से एकीकरण होता है तब बालक के मन, शरीर और चरित्र को आकार दिया जाता है. शिक्षा एक बच्चे में जहां बौद्धिक प्रगति की नींव रखता है वहीं खेल बच्चों के शारीरिक और भावनात्मक कल्याण के लिए एक गतिशील उत्प्रेरक के रूप में कार्य करता है. जेवीएम श्यामली की यात्रा केवल पाठ्यपुस्तकों और कक्षाओं तक सीमित नहीं है बल्कि यह अद्वितीय और निरंतर गतिशील अभियान है जो ज्ञान, चरित्र निर्माण और आत्मखोज के डगर की ओर पल्ल्वित और पुष्पित होता रहता है.

विद्यार्थियों ने दिखायी अपनी प्रतिभा 

ज़िंदगी को खुद के नज़रिये से देखते हुए एलकेजी से दूसरी कक्षा तक के एकह्त्तर नन्हें-मुन्हों ने `सपनों की उड़ान` तथा हाथों में प्लेंक कार्ड और हुलाहूप्स लिए कक्षा तीन से पांचवीं दो सौ बहत्तर तक के नौनिहालों ने `हाई स्टेप्पर्स` द्वारा टीम वर्क, एकता, अनुशासन और समर्पण की भावना को स्पंदित किया. विभिन्न योग आसनों, बीस प्रकार के एरोबिक्स और पिरामिड एक कुशलतापूर्वक प्रदर्शन करते हुए शारीरिक व्यायाम और फिटनेस को सुखद जीवन शैली का मूलमंत्र बताते हुए कक्षा छठी से ग्यारहवीं की सत्तर छात्राओं ने `फिट बीट` प्रस्तुत किया.

राजेंद्र सदन बना ओवरऑल चैंपियन

प्रतियोगिता में राजेंद्र सदन 612 अंकों के साथ ओवरऑल चैंपियनशिप के खिताब पर कब्ज़ा जमाया. वहीं तिलक सदन 586 अंकों के साथ उप विजेता बना. बेस्ट डिसिप्लिन हाउस का पुरस्कार राजेंद्र सदन को मिला तथा तिलक सदन बेस्ट मार्चपास्ट करने वाला सदन बना. व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धा में सब जूनियर ग्रुप के बालक वर्ग में विप्लव राज, बालिका वर्ग में हर्षिका कुमारी, जूनियर ग्रुप के बालक वर्ग में देवर्ष पांडेय और बालिका वर्ग में सृष्टि रत्न उरांव, सीनियर ग्रुप के बालक वर्ग में प्रखर भारती और वेदांश गौरव और बालिका वर्ग में आराध्या खन्ना को व्यक्तिगत चैपियनशिप का खिताब मिला. वहीं अस्मि सिंह और तुही देव को एथलीट आफ द ईयर के खिताब से नवाजा से गया. सामूहिक प्रतिस्पर्धा में चेस में राजेंद्र सदन, कैरम में तिलक सदन, वॉलीबॉल में राजेंद्र, खो-खो में राजेन्द्र व टैगोर सदन, कबड्डी में टैगोर सदन, बास्क़ेट बॉल में तिलक तथा आफ ऑफ वॉर में दयानंद सदन विजेता बने.

सामूहिक नृत्य ने बांधा समां

नारंगी, हरे, पीले और गुलाबी रंगों के परिधानों में छठी से बारहवीं की एक सौ बारह छात्राओं का सामूहिक नृत्य प्रदर्शन `रिदमिक स्पेक्ट्रम` खुशियों से ओत-प्रोत जीवन के सतरंगी आयामों को समर्पित था. इस सामूहिक नृत्य में छात्राओं की लय, ताल, क्रमबद्धता देखते बनता था. बालक और बालिका वर्ग मन सब जूनियर, जूनियर और सीनियर छात्रों लय 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 600 मीटर, 1500 मीटर, रिले रेस ने मन मोहा तथा विद्यालय शिक्षिकाओं की `बॉम्बिंग दी कॉनिनेंट` खेल, आया दीदियों के लिए `स्लो वॉक रेस`, पूर्ववर्ती छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों की 100 मीटर की दौड़ आकर्षण का केंद्र बने.

ये रहे मौजूद

इस्पात महिला समिति, मेकॉन की अध्यक्षा सोनी वर्मा , मेकान के प्रोजेक्ट निदेशक प्रद्युम्न कुमार दीक्षित, मुख्य सतर्कता अधिकारी डॉ सतीश कुमार झारखंड अधिविद्य परिषद् के सचिव जयंत मिश्रा, विद्यालय प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष संदीप कुमार सिन्हा तथा फिरायलाल पब्लिक स्कूल के प्राचार्य नीरज कुमार सिन्हा, सेंट माइकल स्कूल के प्राचार्य सुभाष कुमार, केंद्रीय विद्यालय हिनू के प्राचार्य चन्दन कुमार चौधरी, केरली स्कूल के प्राचार्य राजेश पिल्लई, सेंट मेरी के प्राचार्या रश्मि दीवान एवं अन्य विद्यालयों के प्राचार्यों, उपप्रचार्यों सहित कई गणमान्य मौजूद थे. इसे भी पढ़ें – लॉस">https://lagatar.in/los-angeles-forest-fire-breaks-out-near-castaic-lake-8-thousand-acres-of-area-engulfed1004205-2/">लॉस

एंजिल्स : कास्टेइक झील के पास जंगल में लगी भीषण आग, 8 हजार एकड़ का इलाका चपेट में
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN

google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही