Search

सुखद : राज्य का चार जिला संक्रमण मुक्त, रिम्स में मात्र एक कोरोना मरीज भर्ती

Ranchi : झारखंड में कोरोना का संक्रमण अब ढलान पर है. राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या 620 है. वहीं राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान "रिम्स" में मात्र एक कोरोना संक्रमित मरीज भर्ती है. मरीज का इलाज रिम्स के डेंगू वार्ड में चल रहा है. जबकि दुमका, गोड्डा, सिमडेगा और पाकुड़ कोरोना संक्रमण से मुक्त हो चुके जिले हैं.

जानिए किस जिले में कितने सक्रिय मरीज

बोकारो-27, चतरा-31, देवघर-28, धनबाद-51, दुमका-00, पूर्वी सिंहभूम-100 गढ़वा-09, गिरिडीह-21, गोड्डा-00, गुमला-03, हजारीबाग-14, जामताड़ा-01,  खूंटी-05, कोडरमा-24, लातेहार-55, लोहरदगा-12, पाकुड़-00, पलामू-06, रामगढ़-04, रांची-205, साहिबगंज-01, सरायकेला-18, सिमडेगा-00 और पश्चिमी सिंहभूम-05 सक्रिय मरीज हैं. इसे भी पढ़ें- रांची">https://lagatar.in/there-are-55-thousand-street-lights-in-ranchi-if-there-is-a-defect-then-complain-like-this/">रांची

में लगे हैं 55 हजार स्ट्रीट लाइट्स,खराबी आए तो ऐसे करें कंप्लेन
wpse_comments_template

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//