Search

खूंटी पुलिस ने PLFI का कैंप किया ध्वस्त, फरार हुआ एरिया कमांडर जोहन तोपनो

Khunti : पुलिस ने पीएलएफआई का कैंप को ध्वस्त कर दिया. एसपी आशुतोष शेखर को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने जिले के रनिया थाना अंतर्गत मेरोमबीर के जंगल में पीएलएफआई के कैंप को ध्वस्त कर दिया. हालांकि इस दौरान पीएलएफआइ का एरिया कमांडर जोहन तोपनो पुलिस को देख कर घने जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा.
पुलिस ने सर्च अभियान के दौरान एसएलआर का एक जिंदा कारतूस, मिस फायर की दो गोली, तीन बाइक, संगठन का 50 पीस पर्चा, 70 पीस लेवी रशीद, नक्सली साहित्य, दो मोबाइल, तीन पिट्ठू, खाद्य सामग्री, दरी दो पीस, कंबल चार पीस, छह जोड़ा जूता, तीन जोड़ा चप्पल, बर्तन, प्लास्टिक बोरा समेत कई सामग्रियां बरामद किया है.

बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा था जोहन तोपनो

एसपी आशुतोष शेखर को गुप्त सूचना मिली थी कि रनिया थाना अंतर्गत मेरोमबीर के जंगल में
एरिया कमांडर जोहन तोपनो अपने दस्ते के सदस्यों के साथ किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए योजना बना रहा है. जिसकी सूचना पर एसपी के निर्देश पर एक पुलिस टीम का गठन किया गया. एएसपी अभियान रमेश कुमार और डीएसपी ओमप्रकाश तिवारी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया, जिसके बाद सीआरपीएफ 94 के जवानों ने इलाके की घेराबंदी शुरू कर दी. पुलिस की टुकड़ी जैसे ही मेरोमबीर जंगल में पहुंची, तभी नक्सलियों ने सुराक्षाबलों को देख लिया और घने जंगलों के फायदा उठाकर फरार हो गया. सर्च अभियान के दौरान पुलिस ने पीएलएफआई का कैम्प को ध्वस्त किया है. वहीं भारी मात्रा में सामान भी बरामद किया.

लंबे समय से है पुलिस को जोहन की तलाश

पीएलएफआइ एरिया कमांडर जोहन तोपनो की तलाश लंबे समय से पुलिस को है, बीते 21 दिसंबर 2020 को हुए मुठभेड़ में जोहन भाग निकला था, जबकि सबजोनल कमांडर जिदन गुड़िया उस मुठभेड़ में मारा गया था.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//