Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हाई कोर्ट के आदेश पर PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप को एम्स ले जाया गया

Ranchi: प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई (पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया) के सुप्रीमो दिनेश को इलाज के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच दिल्ली भेज दिया गया है. हाई कोर्ट के आदेश के बाद जिला प्रशासन और जेल प्रशासन ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए उसे पलामू जेल से दिल्ली में इलाज के लिए ले जाया गया. पांच मार्च को एम्स में चिकित्सकीय जांच और इलाज के लिए अपॉइंटमेंट मिला है.
Advertisement
Advertisement
  • पांच मार्च से शुरु होगा इलाज.
  • हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कार्रवाई.
  • तीन मार्च को सुबह कड़ी सुरक्षा में भेजा गया.
  • सुरक्षा एजेंसियों की चौकसी बढ़ी.

Ranchi: प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई (पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया) के सुप्रीमो दिनेश को इलाज के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच दिल्ली भेज दिया गया है. हाई कोर्ट के आदेश के बाद जिला प्रशासन और जेल प्रशासन ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए उसे पलामू जेल से दिल्ली में इलाज के लिए ले जाया गया. पांच मार्च को एम्स में चिकित्सकीय जांच और इलाज के लिए अपॉइंटमेंट मिला है.

जानकारी के अनुसार दिनेश गोप को मंगलवार सुबह पलामू जेल से दो सब इंस्पेक्टर और 20 से अधिक सशस्त्र पुलिस जवानों की निगरानी में दिल्ली भेजा गया. सुरक्षा व्यवस्था इतनी सख्त रखी गई थी कि जेल परिसर और आसपास के इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था.

सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली पहुंचने के बाद भी स्थानीय पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित किया गया है, ताकि एम्स परिसर में उसकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके. अस्पताल प्रशासन को भी पहले से सूचित कर दिया गया था.

बताया जाता है कि दिनेश गोप की ओर से लंबे समय से गंभीर बीमारी का हवाला देते हुए बेहतर इलाज की मांग की जा रही थी. मामले की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने राज्य सरकार और जेल प्रशासन से विस्तृत मेडिकल रिपोर्ट मांगी थी. रिपोर्ट में स्वास्थ्य स्थिति को गंभीर बताते हुए बेहतर इलाज की जरूरत बताई गई, जिसके बाद कोर्ट ने उसे एम्स में इलाज कराने का निर्देश दिया.  

हाईकोर्ट के आदेश के बाद जिला प्रशासन और जेल प्रशासन ने संयुक्त बैठक कर आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी की और एम्स दिल्ली में नंबर लगवाया. पांच मार्च को दिनेश गोप के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी, जिसके बाद आगे के इलाज किया जायेगा. 

दिनेश गोप को दिल्ली ले जाने की सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियों ने अतिरिक्त सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है. एम्स परिसर में भी विशेष निगरानी रखी जाएगी. सूत्रों के अनुसार अस्पताल में उसके लिए अलग वार्ड की व्यवस्था की जा सकती है, जहां सीमित लोगों को ही प्रवेश की अनुमति होगी.

दिनेश गोप को दिल्ली ले जाने को लेकर झारखंड पुलिस ने दिल्ली पुलिस की मदद भी ली है. एम्स में इलाज के दौरान भी उसके साथ झारखंड पुलिस के जवान मौजूद रहेंगे.

एम्स में पांच मार्च को दिनेश की विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा विस्तृत जांच की जाएगी. बताया जा रहा है कि उसे लंबे समय से कुछ गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हैं, जिनके लिए सुपर स्पेशियलिटी इलाज की जरूरत है. जांच रिपोर्ट के आधार पर डॉक्टर आगे का इलाज करेंगे. 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही