Search

 
 
 

भाजपा नेता रमेश सिंह से PLFI ने मांगी रंगदारी, FIR दर्ज

 
Ranchi: भाजपा नेता रमेश सिंह से उग्रवादी संगठन पीएलएफआई ने रंगदारी मांगी है. इसको लेकर रांची के सुखदेवनगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है. भाजपा नेता रमेश सिंह की ओर दिए गए आवेदन में कहा गया है कि शनिवार को एक व्यक्ति ने फोन पर खुद को पीएलएफआई से जुड़े होने की बात कही. कहा कि संगठन को सहयोग करें, संगठन भी आपका सहयोग करेगा. संगठन के कमांडर सहित सदस्यों की भी नजर आप पर है. अगर संगठन को सहयोग नहीं किया गया तो आपके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस छानबीन में जुट गई है. पुलिस फोन करने वाले व्यक्ति का लोकेशन ट्रेस कर रही है. इसके लिए तकनीकी सेल से भी मदद ली जा रही है. इसे भी पढ़ें – साउथ">https://lagatar.in/major-accident-in-south-korea-179-passengers-died-due-to-plane-crash/">साउथ

कोरिया में बड़ा हादसा : लैंडिंग के दौरान विमान क्रैश, 179 यात्रियों की मौत
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही