Search

 
 
 

PLFI ने जारी किया मौत के घाट उतारने का आखिरी फरमान, धमकी से व्यापारियों में दहशत

 
Chouparan : चौपारण के कई व्यापारियों को कई महीने से लगातार उग्रवादी संगठन पीएलएफआई की ओर से धमकियां दी जा रही है. इससे भयभीत व्यापारी अब चौपारण छोड़ने को मजबूर हो रहे हैं. खूंटी पुलिस की ओर से राजेश गोप सहित कई उग्रवादियों की गिरफ्तारी के बाद लोग शांति महसूस कर रहे थे, लेकिन कुछ ही दिनों के बाद संगठन ने पुनः धमकी देने का सिलसिला शुरू कर दिया. लगातार धमकी और करोड़ों रुपए की मांग से व्यापारियों में खौफ बढ़ता जा रहा है. व्यापारी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं और भारी मानसिक तनाव में बताए जा रहे हैं. इसे भी पढ़ें :  फर्जी">https://lagatar.in/rjde-is-unable-to-take-action-against-the-clerk-who-was-punished-for-fake-appointment/">फर्जी

नियुक्ति में सजा पाने वाले लिपिक पर एक्शन नहीं ले पा रहीं आरजेडीई
सूत्रों की मानें तो उग्रवादियों ने व्यपारियों की लंबी लिस्ट बनाई है. फिलहाल गिने-चुने व्यापारियों को टारगेट किया गया है. लेकिन लिस्ट लंबी हुई, तो बरही विधानसभा क्षेत्र में व्यापारियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा. बताया जाता है कि अफीम, शराब और गो तस्करों की गठजोड़ उग्रवादियों से हो गई है. इसी का परिणाम है आज उग्रवादी अपना पैर जमाने की फिराक में जुटे हैं. पुलिस भी सिर्फ आश्वासन देकर काम चला रही है. पुलिस अब तक पीएलएफआई प्रमुख दिनेश गोप का पता लगाने में असफल रही है. उग्रवादियों ने अंतिम फरमान जारी कर मौत के घाट उतारने की चेतावनी दी है. इस संबंध में पहले भी थाने को सूचना दी जा चुकी है. हालांकि थाना से कोई पुष्टि नहीं की गई है. मामले को अति गोपनीय बनाकर रखा गया है. कुछ माह पहले पत्रकार शशि शेखर की दुकान पर गोलीबारी के बाद भी पीएलएफआई ने सात व्यापारियों को धमकी दी थीं और करोड़ों रुपयों की लेवी की मांग की थी. इसे भी पढ़ें : स्मार्ट">https://lagatar.in/if-sms-is-not-coming-after-installation-of-smart-meter-then-consumer-should-contact-the-nearest-electricity-office/">स्मार्ट

मीटर लगने के बाद एसएमएस नहीं आ रहा, तो निकट के बिजली कार्यालय से संपर्क करें उपभोक्ता
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही