Search

 
 
 

PLFI उग्रवादी संगठन ने किया कमिटी विस्तार, मार्टिन केरकेट्टा को बनाया अध्यक्ष

 
Ranchi : पीएलएफआई उग्रवादी संगठन ने अपना कमिटी विस्तार किया है. पीएलएफआई ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि एक फरवरी को सारंडा जंगल में कृष्णा यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई. जिसमें पार्टी स्तरीय चर्चा हुई और सबको प्रभाव दिया गया. मार्टिन केरकेट्टा को पार्टी अध्यक्ष और दुर्गा सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया है. इसके अलावा कृष्णा यादव, जयप्रकाश यादव, महादेव मुंडा, अमृत होरो, अमर सिंह, संतोष यादव, कमल पाहन, कृष्णा हांसदा, जोन मुंडा, शंकर मरांडी, कामदेव पासवान, नासिर अंसारी, संतोष उरांव अरविंद घोष, शंकर महाकुंड और महेश प्रजापति को केंद्रीय कमेटी का सदस्य बनाया गया है. इसके अलावा कृष्ण यादव को झारखंड, महेश प्रजापति और अरविंद घोष को बंगाल, संतोष यादव और भगत उरांव को छत्तीसगढ़, शंकर मुंडा को ओडिशा, जयप्रकाश यादव को बिहार और मुखिया जी को असम का स्टेट कमेटी का सदस्य बनाया गया है. इसे भी पढ़ें : ED">https://lagatar.in/ed-arrested-bhanu-a-light-employee-of-badgai-hemant-and-bhanu-may-be-interrogated-face-to-face/">ED

ने बड़गाईं के हल्का कर्मचारी भानू को किया गिरफ्तार, हेमंत और भानू को आमने-सामने बैठाकर हो सकती है पूछताछ
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही