Search

 
 
 

खूंटी: कर्रा में PLFI उग्रवादियों ने तीन वाहनों में लगाई आग

 
Khunti: जिले के कर्रा थाना क्षेत्र के लोधमा रेलवे स्टेशन के पास पीएलएफआई उग्रवादियों ने दो स्थानों पर पर्चा साटा. वहीं चंदापारा गांव के पास रेलवे अंडरग्राउंड पुल का निर्माण कर रही कंपनी के तीन वाहनों में आग लगाने का प्रयास किया. यह घटना रविवार की देर रात हुई है. हालांकि वाहनों में आग लगाते समय मजदूरों ने देख लिया. जिससे समय रहते आग बुझा ली गई. जिससे वाहनों को ज्यादा क्षति नहीं पहुंची. वहीं घटना की जानकारी मिलने पर कर्रा पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर पर्चा जब्त कर लिया. इसे भी पढ़ें - लोकसभा-राज्यसभा">https://lagatar.in/opposition-ruckus-in-lok-sabha-rajya-sabha-over-adani-sambhal-issue-both-houses-adjourned-till-tomorrow/">लोकसभा-राज्यसभा

में अडानी-संभल-बांग्लादेश मुद्दे पर विपक्ष का हंगामा, दोनों सदन कल तक के लिए स्थगित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही