Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुठभेड़ के दौरान फिर बच निकला PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप

Advertisement
Advertisement
Khunti: खूंटी पुलिस और पीएलएफआई उग्रवादी संगठन के बीच मुठभेड़ हुई है. यह मुठभेड़ की घटना चाईबासा जिले के नक्सल प्रभावित गुदड़ी थाना क्षेत्र के सिदमा-टेमना पहाड़ी इलाके में हुई. जहां गुरुवार की सुबह सुरक्षाबलों और पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप के दस्ते के बीच मुठभेड़ हुई. दोनों ओर से हुई गोलीबारी में पुलिस को भारी बढ़ता देख उग्रवादी घने जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे. सुरक्षाबलों की ओर से उग्रवादियों की धरपकड़ के लिए जंगल में सर्च अभियान चलाया जा रहा है. इस दौरान एके 47 का मैगजीन, एके 47 का 44 गोली,चार मोबाइल समेत कई सामान बरामद किये गये हैं. [caption id="attachment_234869" align="aligncenter" width="867"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/02/22-2.jpg"

alt="" width="867" height="1156" /> मुठभेड़ के बाद पीएलएफआई उग्रवादियों के पास से बरामद सामान[/caption] इसे भी पढ़ें-निशिकांत">https://lagatar.in/nishikant-gave-notice-of-breach-of-privilege-and-misrepresentation-against-rahul-gandhi/">निशिकांत

ने राहुल गांधी के खिलाफ दिया विशेषाधिकार हनन और गलतबयानी का नोटिस

सर्च अभियान के दौरान हुई मुठभेड़

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश अपने दस्ते के साथ खूंटी जिले के रनिया और चाईबासा जिले के गुदड़ी थाना क्षेत्र के सीमा पर स्थित सिदमा-टेमना पहाड़ी के क्षेत्र में सक्रिय है. जिसके बाद जिला पुलिस और सीआरपीएफ के द्वारा संयुक्त सर्च अभियान चलाया गया. इस दौरान पुलिस और उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ हुई. दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग हुई. पुलिस को भारी पड़ता देख पीएलएफआई सदस्य भाग खड़े हुए. इसे भी पढ़ें-शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-february-3-2022/">शाम

की न्यूज डायरी।।03 FEB।।कांग्रेस में सुखदेव-बलमुचू को अहम जिम्मेवारी।।रूपा तिर्की केस में CBI पूछताछ।बिहारःबालिका गृह केस में खुलासा।हिमाचल में दर्दनाक हादसा।समेत कई खबरें और वीडियो
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही