Ranchi : पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पलामू जेल से इलाज के लिए रिम्स लाया गया है. दिनेश गोप का इलाज रिम्स के ट्रामा सेंटर में होगा. हालांकि इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हो पायी है. उल्लेखनीय है कि दिनेश गोप के हाथ में चोट लगी थी, जिसके बाद उनका ऑपरेशन हुआ था. इस दौरान कुछ न्यूरो से संबंधित मामले भी सामने आये थे. सबसे पहले दिनेश गोप के बेहतर इलाज के लिए रिम्स मेडिकल बोर्ड ने देवघर एम्स भेजने की अनुशंसा की थी. राज्य सरकार की ओर से कोर्ट को बताया गया कि न्यूरो सर्जन रिम्स में उपलब्ध हैं. इसलिए रिम्स में दिनेश गोप का बेहतर इलाज संभव है. इसके बाद हाईकोर्ट ने सरकार को दिनेश गोप को बेहतर इलाज के लिए रिम्स में शिफ्ट करने का निर्देश दिया था. साथ ही इसको लेकर उठाये गये कदम की जानकारी देने को भी कहा था. इस मामले में अगली सुनवाई 27 मार्च को होनी है.
PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप को इलाज के लिए पलामू जेल से लाया गया रिम्स
Last Updated: Mar 25, 2025 12:00 AM (IST)