Search

 
 
 

PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप गिरफ्तार, लाया गया रांची, गर्मी फुल, बिजली गुल, SNMMCH में चिकित्सा सेवा ध्वस्त, झारखंड में आज से बदल सकता है मौसम समेत कई अहम खबरें पढ़ें अपने प्रिय अखबार शुभम संदेश में

 
Ranchi : लंबे समय से आतंक का पर्याय बने पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गिरफ्तार हो गया. दिनेश गोप को इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) की सूचना पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) और झारखंड पुलिस ने संयुक्त अभियान में दिल्ली से गिरफ्तार किया है. दिनेश गोप अपना हुलिया बदलकर (सरदार के भेष में) रह रहा था. एनआईए उसे लेकर रांची पहुंची है. पूछताछ में कई राज सामने आएंगे. राज्य में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है. पारा भी पिछले कई दिनों से 40 के पार है. आम लोग इस भीषण गर्मी के चलते बेहाल हैं. इस गर्मी के और भी अधिक कष्टकारी बना रहा है करीब-करीब हर रोज होनेवाला पावर कट. एक तरफ सरकार और बिजली विभाग का दावा है कि पूरे राज्य में जरूरत के मुताबिक फुल लोड बिजली की सप्लाई की जा रही है, वहीं धरातल पर हकीकत कुछ और है. धनबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एसएनएमएमसीएच में आउटसोर्स कर्मियों की हड़ताल 21 मई को तीसरे दिन भी जारी रही. हड़ताल से अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है. सफाई से लेकर अन्य सारे कार्य पूरी तरह ठप हैं. ओपीडी, पैथलॉजी, एक्सरे समेत इमरजेंसी में भी अफरा-तफरी का माहौल रहा. झारखंड में एक हफ्ते से भीषण गर्मी पड़ रही है. ज्यादातर जिलों में 40 डिग्री सेल्यिसय के आसपास तापमान है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आने वाले पांच दिनों तक गर्मी से राहत मिल सकती है. इन पांच दिनों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. इससे तापमान में थोड़ी गिरावट हो सकती है. झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) 10वीं और 12वीं बोर्ड का रिजल्ट 23 या 24 मई को जारी कर सकती है. जैक ने सारी तैयारियां पूरी कर ली है. मिली जानकारी के अनुसार मुख्य अतिथि से समय मिल जाने के बाद परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया जायेगा. हालांकि जैक से रिजल्ट की तारीख को लेकर कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/1-2.jpeg"

alt="" width="1046" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/2-1.jpeg"

alt="" width="1035" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/3-2.jpeg"

alt="" width="1035" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/4-1.jpeg"

alt="" width="1035" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/5-2.jpeg"

alt="" width="1035" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/6-2.jpeg"

alt="" width="1035" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/8-2.jpeg"

alt="" width="1600" height="1226" /> [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही