Search

PLFI के एरिया कमांडर जेठा कच्छप को हाईकोर्ट से मिली बेल

Ranchi : प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन PLFI के एरिया कमांडर जेठा कच्छप को झारखंड हाईकोर्ट ने बेल दे दी है. झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस रंगोन मुखोपाध्याय और जस्टिस अम्बुज नाथ की खंडपीठ में जेठा कच्छप की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई. जेठा कच्छप की ओर से अधिवक्ता सुजय दयाल ने अदालत में पक्ष रखा.
इसे भी पढ़ें - फोन">https://lagatar.in/phone-tapping-case-former-nse-md-chitra-ramakrishna-gets-bail-from-delhi-hc/">फोन

टैपिंग मामला : NSE की पूर्व MD चित्रा रामकृष्ण को दिल्ली HC से मिली जमानत

सिविल कोर्ट ने दस वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाई है

बता दें कि जेठा कच्छप को रांची सिविल कोर्ट ने आर्म्स एक्ट के केस में दस वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाई है. जेठा के ऊपर खूंटी और रांची के अलग अलग थानों में कई मामले दर्ज हैं. फिलहाल वह न्यायिक हिरासत में है. अदालत ने न्यायिक हिरासत की अवधि के आधार पर दोषी को बेल दी है.
इसे भी पढ़ें - रांची">https://lagatar.in/ranchi-violence-case-high-court-refuses-to-grant-bail-to-accused-irfan-alias-zuber/">रांची

हिंसा मामला : आरोपी इरफान उर्फ जुबेर को बेल देने से हाईकोर्ट ने किया इनकार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp