National News : अमेरिका स्थित इलिनॉय में एक हिंदू मंदिर में भारतीयों की हत्या करने की साजिश का खुलासा हुआ है. इलिनॉय पुलिस के अनुसार 19 साल का अमेरिकी युवक अलेक्जेंड्रोस पापोराकिस अरोरा शहर के एक बड़े हिंदू मंदिर पहुंचा, वह अपने साथ एक राइफल, 300 गोलियों के साथ बुलेट प्रूफ जैकेट पहन कर आया था. आरोप है कि मंदिर में फायरिंग करने की कोशिश की, लेकिन राइफल जाम हो गया. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.
अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आरोपी युवक इलिनॉय के पैलेटाइन का निवासी है. वह टाको बेल रेस्टोरेंट में कैशियर है. पुलिस ने बताया कि उसने रविवार को अरोरा स्थित मंदिर जाने का प्लान बनाया था. वह बड़ी संख्या में भारतीयों की हत्या करना चाहता था.
पुलिस के अनुसार आरोपी के पास एआर-स्टाइल राइफल, लगभग 300 गोलियां, बुलेट प्रूफ थी. आरोप है कि मंदिर पहुंचने के बाद उसने गोली चलाने की कोशिश की, लेकिन उसकी राइफल जाम हो गयी.इसके बाद में उसने इंटरनेट पर तलाश की कि जाम बंदूक को दोबारा कैसे चले.. इसके बाद उसने अपने सहकर्मी को फोन कर मंदिर में लोगों पर हमला करने की अपनी योजना की जानकारी दी.सहकर्मी ने पुलिस को यह बात बता दी. इसके बाद 11 अक्टूबर को आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया.