Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पीएम आवास योजना शहरी : आनी और भुसूर में बनेंगे 4400 आवास, रजिस्ट्रेशन शुरू

Advertisement
Advertisement
वार्ड 38 में सफाई मित्र सुरक्षा शिविर, लोगों को दी गयी जानकारी Ranchi : रांची नगर निगम स्वच्छता ही सेवा के अंतर्गत विभिन्न वार्डों में सफाई मित्र सुरक्षा शिविर का आयोजन कर रहा है. इसी क्रम में शुक्रवार को वार्ड संख्या 38 में शिविर लगाया गया. सहायक प्रशासक शीतल कुमारी की उपस्थिति में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तृतीय घटक के अंतर्गत रांची के आनी और भुसूर परियोजना के संबंध में लोगों को जानकारी दी गई. सर्वे के अनुसार प्राप्त सूची के अनुसार लोगों को की शंकाओं और समस्याओं को दूर करने प्रयास किया गया. पीएम आवास योजना (शहरी) के तृतीय घटक के अंतर्गत रांची के आनी और भुसूर परियोजना के तहत 29 एकड़ जमीन पर 4400 आवास बनाए जाने हैं. इन आवासों की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है. सर्वेक्षण सूची के आवेदक 5000 रुपए देकर अपना रजिस्ट्रेशन करवा रहे हैं. लाभुक का अंशदान 8.92 लाख रुपये है. आवास 1 बीएचके का है. इसके साथ रेन वाटर हार्वेस्टिंग, जल संयोजन, बिजली, पार्किंग स्थल, सोलर पथ बत्ती तथा बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात कही गयी. इसे भी पढ़ें – रांची">https://lagatar.in/car-of-people-going-to-visit-netarhat-in-ranchi-overturned-one-dead-three-serious/">रांची

से नेतरहाट घूमने जा रहे लोगों की कार कुड़ू में पलटी, एक की मौत, तीन गंभीर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही