Search

पीएम ने काशी हिंदू विवि में विभिन्न प्रतियोगिताओं के टॉपर्स के बीच सर्टिफिकेट बांटे, कहा, दुनिया भर से लोग ज्ञान, शोध,शांति की तलाश में यहां आते हैं

Varanasi : काशी सर्वविद्या की राजधानी है, आज काशी का सामर्थ्य और स्वरूप फिर से सज-संवर रहा है. यह देश भर के लिए गौरव की बात है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शुक्रवार को काशी हिंदू विश्वविद्यालय के स्वतंत्रता भवन में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे. इस क्रम में पीएम ने यहां काशी सांसद संस्कृत प्रतियोगिता के टॉपर्स के बीच सर्टिफिकेट बांटे.                                                ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

      नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

योगी आदित्यनाथ और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी भी उपस्थित थे

प्रधानमंत्री ने सांसद फोटोग्राफी प्रतियोगिता, सांसद संगीत प्रतियोगिता, सांसद ज्ञान प्रतियोगिता के अलावा अन्य श्रेणियों में आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रमाणपत्र व मेडल प्रदान किये. इस अवसर पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी भी उपस्थित थे.

प्रधानमंत्री ने यहां लगायी गयी चित्र प्रदर्शनी देखी

प्रधानमंत्री ने यहां लगायी गयी चित्र प्रदर्शनी भी देखी. तीन चरणों में हुई काशी सांसद ज्ञान प्रतियोगिता में दो लाख से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया था. पांच आयु वर्ग में यह प्रतियोगिता आयोजित की गयी थी जिसके विजेता प्रतिभागियों टीम वन के ओम सिंह, नैतिक मौर्या और शुभम मौर्य को प्रधानमंत्री ने पुरस्कृत किया. प्रधानमंत्री मोदी ने दूसरी टीम के विजेता प्रतिभागी अनन्‍य जायसवाल, यश साहू और अदिति सिंह, तीसरी टीम के दिव्‍यांशु, सांकृत्य सानिध्य व श्रीकीर्ति मिश्रा, चौथी टीम के विजेता प्रदीप कुमार बिंद, श्‍याम यादव व प्रतिमा वर्मा तथा पांचवीं टीम के प्रतिभागी वेद प्रकाश मौर्य, हर्ष कुमार शर्मा व प्रियांशु पांडेय को भी पुरस्कृत किया.

छात्रों के बीच छात्रवृत्ति, पुस्‍तकें और पोशाक भी वितरित की गयी

दो चरणों में काशी सांसद फोटोग्राफी प्रतियोगिता के छह हजार प्रतिभागियों में मोदी ने विजेता अंश खत्री, मार्जित भास्कर गुप्ता व शरद के नागर को पुरस्कृत किया. काशी सांसद संस्कृत प्रतियोगिता की विजेता स्वस्ति द्विवेदी, नवरत्न और डीकेएस श्रीकांत राव को भी मोदी ने पुरस्कार प्रदान किया. उन्‍होंने सांकेतिक रूप से कुछ छात्रों को छात्रवृत्ति, पुस्‍तकें और पोशाक भी वितरित की. इसके साथ ही सभी प्रतिभागियों से मोदी ने संवाद भी किया. प्रधानमंत्री ने विभिन्न प्रतियोगिता पर केन्द्रित काफी टेबल बुक का लोकार्पण भी किया.

योगी ने  पीएम को दुनिया का सबसे लोकप्रिय नेता बताया

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने अंगवस्त्र देकर वाराणसी संसदीय सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया. योगी ने उन्हें जयघोष का प्रतीक स्‍मृति चिह्न शंख पुष्प भेंट दिया.   योगी ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री को दुनिया का सबसे लोकप्रिय नेता बताते हुए कहा, ‘आज मैं उनका उन्हीं की काशी में हृदय से स्वागत और अभिनंदन करता हूं. अधिकारियों ने बताया कि मोदी बृहस्पतिवार रात को यहां अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचे थे.

काशी  शिव की नगरी, बुद्ध के उपदेशों की भूमि, जैन तीर्थंकरों की जन्मस्थली है 

कार्यक्रम में दो किताबें लॉन्च की गयी, जिसमें 10 वर्षों में काशी में हुए विकास कार्य की पूरी जानकारी दी गयी है. पीएम मोदी ने कार्यक्रम में आये हुए लोगों से कहा कि हम सब निमित्त मात्र हैं, काशी को शिव की नगरी, बुद्ध के उपदेशों की भूमि, जैन तीर्थंकरों की जन्मस्थली बताते हुए कहा कि आदि शंकराचार्य को भी यहां से बोध मिला था. कहा कि देश दुनिया भर से लोग ज्ञान, शोध और शांति की तलाश में काशी आते हैं. काशी तमिल संगमम और गंगा पुष्करालु महोत्सव जैसे एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियानों का भी विश्वनाथ धाम हिस्सा बना है.

यहां से निकले युवा विश्व में भारतीय ज्ञान परंपरा  के ध्वजवाहक बनेंगे

पीएम ने आशा व्यक्त की कि काशी हिंदू विश्वविद्यालय से निकले युवा पूरे विश्व में भारतीय ज्ञान परंपरा और संस्कृति के ध्वजवाहक बनेंगे. कहा कि अगले पांच वर्षों में देश इसी आत्मविश्वास से विकास को नयी गति प्रदान करेगा. भारत सफलताओं के नये प्रतिमान गढ़ेगा. ये मोदी की गारंटी है. साथ ही कहा कि काशी के लोग जानते हैं कि मोदी की गारंटी मतलब गारंटी पूरी होने की गारंटी है. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment