Search

 
 
 

पीएम ने ओवरब्रिज का जिक्र नहीं कर चंदवा वासियों की उपेक्षा की : अयूब खान

 
Chandwa, Latehar: पंचायत समिति सदस्य अयूब खान ने प्रेस वक्तव्य जारी कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने 26 फरवरी को देश भर में कई आरओबी और अंडर पास का लोकार्पण और शिलान्यास किया. उन्होंने कहा कि टोरी-चंदवा के एनएच 99 पर फ्लाई ओवर ब्रिज निर्माण के लिए ऑनलाइन शिलान्यास केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सांसद सुनील सिंह, विधायक बैद्यनाथ राम के द्वारा गत तीन अप्रैल 2021 को किया था. लेकिन अभी तक इसका निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया. इससे ग्रामीणों में काफी रोष व्याप्त है. इस क्रॉसिंग से प्रतिदिन हजारों ग्रामीण, छात्र- छात्राएं आवागमन करते हैं. इस सड़क से पटना, चतरा, हजारीबाग, गढ़वा, मेदिनीनगर, लातेहार, छत्तीसगढ़, रांची, गुमला, लोहरदगा की सैकड़ों छोटी- बड़ी निजी वाहन, यात्री बसें व अन्य मालवाहक गाडि़यां गुजरती है. इसे भी पढ़ें-लातेहार">https://lagatar.in/latehar-ulemas-from-across-the-country-will-gather-in-jalsa-dastarbandi-and-payam-e-insaniyat-conference/">लातेहार

: जलसा दस्तारबंदी व पयाम-ए-इंसानियत कॉन्फ्रेंस में जुटेंगे देश भर के उलेमा

रेल क्रॉसिंग बंद रहने से घंटों लगा रहता है जाम : अयूब खान

अयूब खान ने कहा कि रेल क्रॉसिंग बंद कर लगातार तीन चार ट्रेन परिचालन कराया जाता है इसके चलते यहां घंटों जाम लगा रहता है. एंबुलेंस के घंटों जाम में फसे रहने के कारण मरीजों को काफी परेशानी होती है. कई बार तो मरीज ने यहां दम तोड़ दिया है. टोरी में फ्लाई ओवर ब्रिज और अंडरपास की मांग लंबे समय से हो रही है. इसके बाद भी 26 फरवरी को देश भर में हो रहे आरओबी और अंडरपास की शिलान्यास मे टोरी चंदवा का नाम नहीं होने से चंदवा वासियों की उपेक्षा की गई है. इसे भी पढ़ें-साजिश">https://lagatar.in/hemant-soren-was-sent-to-jail-under-conspiracy-baidyanath-ram/">साजिश

के तहत हेमंत सोरेन को भेजा गया जेल : बैद्यनाथ राम
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही