Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पापुआ न्यू गिनी में बोले पीएम मोदी, वन फैमिली, वन फ्यूचर हमारा मंत्र, पूरी दुनिया हमारे लिए एक परिवार

LagatarDesk :   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को पापुआ न्यू गिनी में भारत-प्रशांत द्वीप समूह सहयोग (FIPIC) शिखर सम्मेलन में शिरकत की. इस दौरान उन्होंने कोरोना महामारी का जिक्र किया. पीएम मोदी ने पूरा विश्व भारत के लिए एक परिवार की तरह है. वन फैमिल, वन फ्यूचर हमारा मूल मंत्र है. आगे कहा कि इस संकट भरे समय में भारत ने कई देशों की मदद की. उन्होंने पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री जेम्स मारापे से हरंसभव मदद का भरोसा दिया. कहा कि जेम्स मारापे, भारत को एक विश्वसनीय भागीदार के रूप में देख सकते हैं. (पढ़ें, गर्मी">https://lagatar.in/heat-and-overload-made-the-power-distribution-system-breathless/">गर्मी

और ओवर लोड ने बिजली वितरण सिस्टम को किया बेदम)

फ्यूल, फर्टिलाइजर और फार्मा की सप्लाई में आ रही हैं बाधाएं

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/FwsWc1LaIAAu488.jpg"

alt="" width="1920" height="1080" /> प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कोरोना महामारी का प्रभाव ग्लोबल साउथ देशों पर सबसे अधिक पड़ा. जलवायु परिवर्तन, प्राकृतिक आपदाएं, भुखमरी, गरीबी और स्वास्थ्य से जुड़ी चुनौतियां पहले से ही थी. अब नयी परेशानियां उत्पन्न हो रही हैं. फ्यूल, फर्टिलाइजर और फार्मा जैसी चीजों की सप्लाई में भी बाधाएं आ रही हैं. जिन्हें हम अपना मानते थे, उन्होंने जरूरत पर हमारा साथ नहीं दिया. इस संकट भरे समय ने एक पुराना वाक्य साबित किया कि `ए फ्रेंड इन नीड इज ए फ्रेंड इन डीड`.

पापुआ न्यू गिनी छोटा द्वीप नहीं बड़ा महासागरीय देश है

पीएम मोदी ने कहा कि भारत अपनी क्षमताओं के अनुरूप सभी साथी देशों की मदद करता रहा है. मैंने पहले भी कहा है कि मेरे लिए आप बड़े महासागरीय देश हैं, छोटे द्वीप राज्य नहीं. आपका महासागर ही भारत को आपके साथ जोड़ता है. आगे कहा कि भारत ग्लोबल साउथ की चिंताओं, उनकी अपेक्षाओं और उनकी आकांक्षाओं को G20 के जरिये विश्व के समक्ष पहुंचाना अपना दायित्व मानता है. पिछले 2 दिनों में G7 समिट में भी मेरा यही प्रयास था. जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर भारत ने महत्वाकांक्षी लक्ष्य आगे रखे हैं. मुझे खुशी है कि हम इन पर तेजी से काम कर रहे हैं.

पीएम मोदी ने सोलर अलायंस के साथ सभी देशों से जुड़ने की अपील की

पीएम ने आगे कहा कि UN प्रधान सचिव के साथ मैंने मिशन लाइफ मतलब लाइफस्टाइल फॉर एनवायरनमेंट लॉन्च किया. भारत ने अंतरराष्ट्रीय सोलर एलायंस और CDRI जैसे पहल किये हैं. मैं समझता हूं कि सोलर एलायंस के साथ ज्यादातर देश जुड़े हैं. पीएम मोदी ने सोलर अलायंस के साथ सभी देशों से जुड़ने की अपील भी की. उन्होंने कहा कि हम आपके अखंडता और संप्रभुता का सम्मान करते हैं और भारत विविधता पर भरोसा करता है. भारत हर तरह की मदद के लिए तैयार है.

भारत पापुआ न्यू गिनी का भरोसेमंद पार्टनर

पीएम मोदी ने कहा कि भारत पापुआ न्यू गिनी का भरोसेमंद पार्टनर है. भारत को पापुआ न्यू गिनी का डेवलेंपमेंट पार्टनर होने पर गर्व है. मानवीय सहायता हो या आपका विकास, भारत को आप भरोसेमंद पार्टनर के रूप में देख सकते हैं और उस पर विश्वास कर सकते हैं. हम बिना किसी संकोच के आपके साथ अपने अनुभव और क्षमताओं को साझा करने के लिए तैयार हैं. डिजिटल टेक्नोलॉजी हो या स्पेस टेक्नोलॉजी, हेल्थ सिक्योरिटी हो या फूड सिक्योरिटी, क्लाइमेट चेंज हो या अन्य, हम हर तरह से आपके साथ हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही