#WATCH">https://twitter.com/hashtag/WATCH?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw">#WATCH
">https://t.co/ghJCTuzfcX">pic.twitter.com/ghJCTuzfcX
नालंदा, बिहार: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नालंदा विश्वविद्यालय के नए परिसर का उद्घाटन किया। pic.twitter.com/ghJCTuzfcX
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June">https://twitter.com/AHindinews/status/1803300447442161716?ref_src=twsrc%5Etfw">June
19, 2024
#WATCH">https://twitter.com/hashtag/WATCH?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw">#WATCH
">https://t.co/7LcUlH0afR">pic.twitter.com/7LcUlH0afR
बिहार: नालंदा विश्वविद्यालय के अंतरिम कुलपति प्रोफेसर अभय कुमार सिंह ने नालंदा विश्वविद्यालय के नए परिसर के उद्घाटन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी। pic.twitter.com/7LcUlH0afR
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June">https://twitter.com/AHindinews/status/1803300999387296237?ref_src=twsrc%5Etfw">June
19, 2024
नालंदा सिर्फ नाम नहीं, एक पहचान, सम्मान, मूल्य, मंत्र, गौरव और गाथा है : मोदी
उद्घाटन के बाद पीएम ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे तीसरे कार्यकाल के लिए शपथ ग्रहण करने के बाद पहले 10 दिनों में ही नालंदा आने का अवसर मिला है. यह मेरा सौभाग्य ही तो है, मैं इसे भारत की विकास यात्रा के एक शुभ संकेत के रूप में देखता हूं. नालंदा केवल एक नाम नहीं है. नालंदा एक पहचान है, एक सम्मान है. नालंदा एक मूल्य है, मंत्र है, गौरव है, गाथा है. नालंदा इस सत्य का उद्घोष है कि आग की लपटों में पुस्तकें भले जल जायें लेकिन आग की लपटें ज्ञान को नहीं मिटा सकतीं. पीएम ने आगे कहा कि मैं बिहार के लोगों को भी बधाई देता हूं. बिहार अपने गौरव को वापस लाने के लिए जिस तरह विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है, नालंदा का ये परिसर उसी की एक प्रेरणा है. हम सभी जानते हैं कि नालंदा कभी भारत की परंपरा और पहचान का जीवंत केंद्र हुआ करता था... शिक्षा को लेकर यही भारत की सोच रही है... शिक्षा ही हमें गढ़ती है, विचार देती है और उसे आकार देती है. प्राचीन नालंदा में बच्चों का प्रवेश उनकी पहचान, उनकी राष्ट्रीयता को देख कर नहीं होता था. यहां पर हर देश हर वर्ग के युवा हैं. नालंदा विश्वविद्यालय के इस नये परिसर में हमें उसी प्राचीन व्यवस्था को फिर से आधुनिक रूप में मजबूती देनी है और मुझे ये देख कर खुशी है कि दुनिया के कई देशों से आज यहां कई विद्यार्थी आने लगे हैं.हम सीखते हैं ताकि ज्ञान से मानवता का भला कर सकें
नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत में शिक्षा मानवता के लिए हमारे योगदान का एक माध्यम मानी जाती है. हम सीखते हैं ताकि अपने ज्ञान से मानवता का भला कर सकें. 2 दिन के बाद ही 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस है. आज भारत में योग की सैंकड़ों विधाएं मौजूद हैं. हमारे ऋषियों ने इसके लिए कितना गहन शोध किया होगा. लेकिन किसी ने योग पर एकाधिकार नहीं बनाया. आज पूरा विश्व योग को अपना रहा है. योग दिवस एक वैश्विस उत्सव बन गया है.पीएम ने प्राचीन नालंदा के अवशेषों को करीब से देखा और जानकारी ली
नालंदा विश्वविद्यालय के नये परिसर के उद्घाटन से पहले पीएम मोदी ने यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की सूची में शामिल प्राचीन नालंदा के खंडहरों का दौरा किया. भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण पटना सर्किल की अधीक्षण पुरातत्वविद् गौतमी भट्टाचार्य ने प्रधानमंत्री को प्राचीन खंडहरों के बारे में जानकारी दी. प्राचीन नालंदा के खंडहरों में मठ और शिक्षण संस्थान के पुरातात्विक अवशेष शामिल हैं. इसमें स्तूप, मंदिर, विहार (आवासीय और शैक्षणिक भवन) तथा प्लास्टर, पत्थर और धातु से बनी महत्वपूर्ण कलाकृतियां भी है.#WATCH">https://twitter.com/hashtag/WATCH?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw">#WATCH
He will inaugurate the new campus of Nalanda University shortly. pic.twitter.com/8lqkd8XVJu">https://t.co/8lqkd8XVJu">pic.twitter.com/8lqkd8XVJu
| Prime Minister Narendra Modi watches the ruins of ancient Nalanda University in Bihar.
— ANI (@ANI) June">https://twitter.com/ANI/status/1803291286809747938?ref_src=twsrc%5Etfw">June
19, 2024
नालंदा का गौरवशाली अतीत से है गहरा नाता : पीएम
पीएम मोदी ने नालंदा दौरे से पहले सुबह ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा था कि यह हमारे शिक्षा क्षेत्र के लिए बहुत खास दिन है. आज राजगीर में नालंदा विश्वविद्यालय के नये परिसर का उद्घाटन किया जायेगा. नालंदा का हमारे गौरवशाली अतीत से गहरा नाता है. यह विश्वविद्यालय निश्चित रूप से युवाओं की शैक्षिक आवश्यकताओं को पूरा करने में बहुत मददगार साबित होगा.It’s a very special day for our education sector. At around 10:30 AM today, the new campus of the Nalanda University would be inaugurated at Rajgir. Nalanda has a strong connect with our glorious past. This university will surely go a long way in catering to the educational needs… pic.twitter.com/sJh6cndEve
">https://t.co/sJh6cndEve">pic.twitter.com/sJh6cndEve
— Narendra Modi (@narendramodi) June">https://twitter.com/narendramodi/status/1803262253631721719?ref_src=twsrc%5Etfw">June
19, 2024