Search

 
 
 

पीएम ने बोकारो क्षेत्र की कई रेल परियोजनाओं का किया ऑनलाइन उद्घाटन-शिलान्यास

 
Bokaro : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अलकुशा में आरओबी का ऑनलाइन उद्घाटन किया. इसके साथ ही बोकारो क्षेत्र में कई जगहों पर आरओबी व आरयूबी का उद्घाटन-शिलान्यास किया. इसको लेकर बोकरो रेलवे स्टेशन पर प्रतीकात्मक समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता सीनियर डीईई शशिकांत, जबकि संचालन स्टेशन प्रबंधक एके हलदर ने किया. इस दौरान पीएम मोदी ने इस्पात नगर, बांधडीह टीबी, शिबूटांड़ में  एनएचएस (नॉर्मल हाइट सब-वे) व मानगो में एमआर का उद्घाटन किया. वहीं, तुपकाडीह नहर गेट पर एनएसएच 45 की आधारशिला रखी. इसके अलावा शिबूटांड़, सियालगजरा व बिजुलिया में आरओबी का उद्घाटन किया गया. इस मौके पर रेलवे कर्मियों बच्चों के बीच हुई निबंधन च चित्रकला प्रतियोगिता के वेजेताओं को पुरस्कृत किया गया. निबंधन प्रतियोगिता में कक्षा 11वीं की वंशिका मिश्रा, नूर फातिमा व कक्षा 9वीं के अभिनव कुमार दुबे को प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया. चित्रकला प्रतियोगिता में कक्षा 8वीं की समरीन कौशर, सूरज वाग व कक्षा 9वीं की प्रज्ञा सिंह को क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार दिया गया. सभी बच्चे केंद्रीय विद्यालय नंबर के हैं. कार्यक्रम में भाजपा के बोकारो जिलाध्यक्ष जयदेव राय, सांसद प्रतिनिधि नरेंद्र पुरी, विधायक प्रतिनिधि संजय त्यागी, भाजपा नेता सुनील गोस्वामी, रानीपोखर मुखिया मिलन आश, केंद्रीय विद्यालय थ्री के प्राचार्य केके सिन्हा आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-outrage-against-irregularities-in-abua-residence-demand-raised-for-transfer-of-bdo/">धनबाद

: अबुआ आवास में गड़बड़ी के खिलाफ आक्रोश, बीडीओ के तबादले की उठी मांग
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही