Search

 
 
 

पीएम ने साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर जन औषधि केंद्र का किया ऑनलाइन उद्घाटन

 
Sahibganj : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर नव निर्मित जन औषधि केंद्र का ऑनलाइन उद्घाटन किया. इस मौके पर साहिबगंज स्टेशन पर रेलवे की ओर से समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में प्रधानमंत्री के अहमदाबाद में आयोजित रेलवे प्रोजेक्ट्स के उद्घाटन-शिलान्यास का लाइव प्रसारण दिखाया गया. ज्ञात हो कि साहिबगंज रेलवे स्टेशन का 26 करोड़ रुपए की लागत से सौंदर्यीकरण किया जा रहा है. अहमदाबाद में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने वीडियो लिंक के माध्यम से मालदा रेलवे डिविजन में 2646 इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग परियोजना, 584 वन स्टेशन वन प्रोडक्ट परियोजना, 977 सोलर प्लांट परियोजना, 229 गुड शेड परियोजना, डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर, न्यू लाइन डबल लाइन परियोजना, ऑटोमैटिक सिग्नलिंग, गति शक्ति कार्गो टर्मिनल, 50 जन औषधि केंद्र, वंदे भारत ट्रेन सहित कई परियोजनाओं का भी उ‌द्घाटन किया. साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर आयोजित समारोह में विशिष्ट अतिथि डॉ. रणजीत कुमार सिंह,  मालदा रेल डिवीजन के सीनियर डीईएन विद्युत मंडल, भाजपा के गणेश तिवारी, रामदरस यादव, एनटीपीसी कहलगांव के सीजीएम एचआर मल्लिक आदि मौजूद रहे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-prime-minister-inaugurates-mpl-railway-siding-online/">धनबाद

: प्रधानमंत्री ने एमपीएल रेलवे साइडिंग का किया ऑनलाइन उद्घाटन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही