Search

 
 
 

अपनी हार देखकर बौखला गए हैं पीएम : कांग्रेस

 

पीएम पूरे देश को पहनाने निकले हैं टोपी

Ranchi : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा है कि अपनी निश्चित हार को देखकर प्रधानमंत्री बौखला गए हैं. पहले से भी ज्यादा झूठ बोलना शुरू कर दिए. याद रहे कि यह कोई सामान्य चुनाव नहीं है, बल्कि देश में लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का चुनाव है. राजेश ठाकुर कांग्रेस भवन में शनिवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि हमें लगता था कि प्रधानमंत्री झारखंड में आने से पहले अडानी-अंबानी के यहां छापे मरवा कर आएंगे, लेकिन वह सिर्फ इधर-उधर की बात करने ही झारखंड आए थे. बेरोजगारी भय, भूख, भ्रष्टाचार पर प्रधानमंत्री बात नहीं करते हैं. प्रधानमंत्री जिन क्षेत्रों में चुनावी सभा करने आए थे, वहां के सांसदों ने 10 वर्षों में कोई कार्य नहीं किया, जिसमें चतरा के सांसद को उन्होंने जनता के भय से बाहर का रास्ता दिखा दिया, लेकिन पलामू के सांसद में क्या दिखाई दिया कि उन्होंने उन्हें फिर से मौका दिया.

पीएम ने मान लिया कि उनके सांसदों ने कोई कार्य नहीं किया

ठाकुर ने कहा कि पीएम ने यह मान लिया है कि उनके सांसदों ने कोई कार्य नहीं किया है. मोदी को इलेक्ट्रोल बॉन्ड पर बातें करनी चाहिए, कोविशील्ड पर बातें करनी चाहिए, सिर्फ चंद रुपयों के लिए मोदी ने देश की जनता के जीवन से खिलवाड़ किया है. जब राहुल गांधी इस मामले में बोलते थे, तब मोदी जी उनका मजाक उड़ाते थे. आज वह बातें सच साबित हो रही है. जब झारखंड की हमारी सरकार कोविड में जीवन भी और जीविका पर कार्य कर रही थी, तब मोदी जी वैक्सीन लगवा कर इलेक्ट्रोल बॉन्ड के माध्यम से चंदा ले रहे थे. प्रधानमंत्री मोदी अब जिस तरह की बातें कर रहे हैं, उससे लगता है कि अब तक हुए 283 सीटों के चुनाव में सिर्फ 43 सीटों पर उन्हें बढ़त दिख रही है, उससे वह हताश हैं. इस कारण उन्हें हिंदुस्तान -पाकिस्तान, श्मशान- कब्रिस्तान की बातें करनी पड़ रही है, ताकि वोटों का ध्रुवीकरण किया जा सके.

उरांव -महतो को टोपी पहनाकर घोषित कर रहे अल्पसंख्यक

राजधानी में उनके विधायक उरांव -महतो को टोपी पहनाकर अल्पसंख्यक घोषित कर रहे हैं. उन्हें अपने दल में शामिल करा रहे हैं. जब देश के प्रधानमंत्री पूरे देश को टोपी पहनाने निकले हैं तो यहां के नेताओं को क्या जरूरत है टोपी पहनाकर बताने की अल्पसंख्यक समुदाय के लोग भी भाजपा की सदस्यता ले रहे हैं. देश के चुनिंदा लोगों ने राहुल गांधी के साथ मोदी जी को डिबेट करने को कहा है और राहुल गांधी तैयार हैं तो मोदी जी को भी डिबेट करना चाहिए. उन्हें राहुल गांधी का सामना करना चाहिए, ताकि पता चल सके कि आप मुद्दों पर बात करना चाहते हैं या मुद्दों से भटकाना चाहते हैं. प्रधानमंत्री ने 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन देने की बात कही है, जबकि हकीकत यह है कि राशन 2013 के राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रदान किया जाता है जिसे डॉ. मनमोहन सिंह ने पारित किया था और तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका विरोध किया था. प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया प्रभारी कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर, राकेश सिन्हा, सतीश पाल मुंजनी, कमल ठाकुर, ऋषिकेश सिंह, सोनाल शांति मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/breaking-huge-amount-of-cash-recovered-from-a-car-in-ranchis-assembly-police-station-area/">BREAKING

: रांची के विधानसभा थाना क्षेत्र में एक कार से भारी मात्रा में कैश बरामद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही