Search

 
 
 

पीएम किसान लाभुक सीएससी जाकर EKYC कराएं : सीओ

 
Latehar: बालूमाथ प्रखंड सह अंचल कार्यालय में सीओ अफताब आलम ने किसानों के लिए कैंप लगाया. सीओ ने कैंप लगाकर पीएम किसान लाभुकों को मोबाइल और आधार कार्ड से लिंकअप कर ईकेवाईसी किया. सीओ ने कहा कि पीएम किसान योजना के लाभुकों की संख्या 16,784 थी. सीओ ने कहा कि वर्तमान में ईकेवाईसी करने के बाद इनकी संख्या 8 हजार के आसपास पाई गई है. अभी भी लगभग 8100 लाभुकों के द्वारा ईकेवाईसी प्रज्ञा केंद्र में नहीं कराया गया है. लाभुकों के द्वारा ईकेवाईसी कार्य में रूचि नहीं लेने से ऐसी संभावना है कि यह फर्जी लाभुक हो सकते हैं. कहा कि पीएम किसान योजना का लाभ एक परिवार में एक व्यक्ति को मिलना है. बालूमाथ में लगभग 8 हजार कृषक परिवार 2011 की जनगणना के अनुसार पाए गए हैं. इसलिए जो ईकेवाईसी नहीं कराए हैं वह फर्जी लाभुक हो सकते हैं. इसे भी पढ़ें- झारखंड">https://lagatar.in/state-will-always-remember-syed-sibte-razis-work-as-governor-of-jharkhand-hemant/">झारखंड

के राज्यपाल के तौर पर सैयद सिब्ते रजी के कार्य को राज्य सदा याद रखेगा : हेमंत
सीओ ने कहा कि जो पीएम किसान लाभुक अब तक ईकेवाईसी नहीं कराए हैं वे 25 अगस्त तक प्रज्ञा केंद्र या सीएससी में जाकर आधार व मोबाइल के साथ ईकेवाईसी कराएं. इस तिथि के बाद ईकेवाईसी नहीं कराने वाले लाभुक को फर्जी मानते हुए लाभ से वंचित किया जाएगा. जिसकी पूर्ण रूप से जवाबदेही किसानों की होगी. फर्जी लाभुक बनकर लाभ लेने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी. इसे भी पढ़ें- बड़ी">https://lagatar.in/big-news-hearing-in-hemant-sorens-case-completed-in-eci-waiting-for-verdict/">बड़ी

खबर : ECI में हेमंत सोरेन के मामले में सुनवाई पूरी, फैसले का इंतजार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही