Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पीएम किसान सम्मान निधि : साढ़े नौ करोड़ से अधिक किसानों के खातों में ट्रांसफर हुए 19 हजार करोड़

पीएम ने अंडमान निकोबार, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, जम्मू एंड कश्मीर, मेघालय के किसानों से उनके खेती से जुड़े अनुभव जाने

NewDelhi :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पीएम किसान सम्मान निधि की आठवीं किस्त जारी की. इसके तहत 9.5 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक अकाउंट में 19,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि ट्रांसफर की गयी.कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी मौजूद थे. इस संबंध में कृषि मंत्रालय ने कहा कि रजिस्टर्ड किसान सरकार की वेबसाइट पर अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं. प्रधानमंत्री ने कुछ किसान लाभार्थियों से बातचीत भी की. इस क्रम में देश को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने सबसे पहले ईद और अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं दी.

 

कोरोना काल में भी देश के किसानों ने अन्न की रिकॉर्ड पैदावार की

पीएम मोदी ने कहा कि इस कोरोना काल में भी देश के किसानों ने हमारे कृषि क्षेत्र में अपने दायित्व को निभाते हुए अन्न की रिकॉर्ड पैदावार की है. कहा कि बंगाल के लाखों किसानों को आज से पहली बार किसान निधि योजना का लाभ मिलना शुरू हुआ है. उनको पहली किस्त मिल चुकी है. जैसे-जैसे राज्यों से किसानों के नाम केंद्र सरकार को मिलेंगे, वैसे वैसे लाभार्थी किसानों की संख्या और बढ़ती जायेगी. 

किसानों के खाते में पहुंचे गेहूं के 58 हजार करोड़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया कि इस वर्ष, अभी तक बीते वर्ष की तुलना में लगभग 10 प्रतिशत अधिक गेहूं एमएसपी पर खरीदा जा चुका है. अभी तक गेहूं की खरीद का लगभग 58 हज़ार करोड़ रुपए सीधे किसानों के खाते में पहुंच चुके है.   कहा कि कोरोना काल में भारत दुनिया कि सबसे बड़ी मुफ्त राशन की योजना चला रहा है. पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के माध्यम से पिछले वर्ष 8 महीने तक गरीबों को मुफ्त राशन दिया गया था. इस बार मई और जून में देश के 80 करोड़ से ज्यादा साथियों को राशन मिले, इसका प्रबंध किया गया है.

नरेंद्र मोदी ने देशभर के किसानों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत की

आठवीं किस्त की राशि ट्रांसफर करने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने देशभर के किसानों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत की. PM मोदी ने उत्तर प्रदेश के उन्नाव के किसान अरविंद निषाद के साथ बातचीत की. इसके बाद अंडमान निकोबार, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, जम्मू एंड कश्मीर, मेघालय के किसानों से उनके खेती से जुड़े अनुभव जाने. पीएम मोदी ने खेती को बढ़ावा देने के लिए इन किसानों की ओर से कि जा रहे प्रयासों की सराहना भी की.  

लाभार्थी किसान परिवारों को हर साल 6,000 रुपये भेजे जाते हैं

बता दें कि पीएम-किसान योजना के तहत, लाभार्थी किसान परिवारों को हर साल 6,000 रुपये भेजे जाते हैं. राशि हर साल चार-चार महीनों के अंतराल पर तीन किस्तों में दी जाती है. फंड सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर किया जाता है.  जानकारी के अनुसार अभी तक सात किस्त मिलाकर किसानों के खातों में लगभग 1.5 लाख करोड़ रुपए भेजे जा चुके हैं.

 दिसंबर 2018 में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा शुरू की गयी इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत देश के छोटे व सीमांत किसानों को सालाना 6000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है.  योजना का लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिल सकता है, जिनके पास 2 हेक्टयर या उससे कम खेती की जमीन हो.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही