NewDelhi : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 20.48 लाख अयोग्य लाभार्थियों द्वारा 1,364 करोड़ रुपये की राशि लिये जाने की बात सामने आयी है. यह जानकारी केंद्रीय कृषि मंत्रालय ने सूचना के अधिकार (आरटीआई) के तहत मांगी गयी सूचना के जवाब में दी है. कॉमनवेल्थ ह्यूमन राइट्स इनिशिएटिव (सीएचआरआई) से संबद्ध आरटीआई आवेदक वेंकटेश नायक को ये आंकड़े सरकार से मिले हैं. इसे भी पढ़ें : देश">https://lagatar.in/18645-new-cases-of-corona-virus-infection-in-the-country-number-of-infected-people-crosses-1-crore-4-lakh/16777/">देश
में कोरोना वायरस संक्रमण के 18,645 नये मामले , संक्रमितों की संख्या एक करोड़ साढ़े चार लाख पार
में Blackout, कराची, लाहौर, पेशावर, इस्लामाबाद, रावलपिंडी अंधेरे में डूबे
का एलान, पश्चिम बंगाल के लोगों को मुफ्त कोरोना वैक्सीन लगायी जायेगी
में कोरोना वायरस संक्रमण के 18,645 नये मामले , संक्रमितों की संख्या एक करोड़ साढ़े चार लाख पार
योजना की शुरुआत केंद्र की मोदी सरकार ने वर्ष 2019 में की थी
जान लें कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना की शुरुआत केंद्र की मोदी सरकार ने वर्ष 2019 में की थी इसके तहत सीमांत या छोटे किसानों या जिनके पास दो हेक्टेयर से कम कृषि भूमि है, उन्हें साल में तीन बराबर-बराबर किस्तों में कुल छह हजार रुपये दिये जाते हैं. मीडिया में आयी खबर के अनुसार अयोग्य लाभार्थियों को भुगतान की गयी राशि वसूलने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. इसे भी पढ़ें : पाकिस्तान">https://lagatar.in/blackout-in-pakistan-karachi-lahore-peshawar-islamabad-rawalpindi-immersed-in-darkness/16758/">पाकिस्तानमें Blackout, कराची, लाहौर, पेशावर, इस्लामाबाद, रावलपिंडी अंधेरे में डूबे
अयोग्य लाभार्थियों की दो श्रेणियों की पहचान की गयी
आरटीआई आवेदन के तहत केंद्रीय कृषि मंत्रालय ने जो जवाब दिया है, उसके अनुसार अयोग्य लाभार्थियों की दो श्रेणियों की पहचान की गयी, जिनमें पहली श्रेणी में अर्हता पूर्री नहीं करने वाले किसान हैं, जबकि दूसरी श्रेणी आयकर भरने वाले किसानों की है. वेंकटेश नायक बताया, अयोग्य लाभार्थियों में आधे से अधिक (55.58 प्रतिशत) आयकरदाता की श्रेणी में हैं. बाकी 44.41 प्रतिशत वे किसान हैं जो योजना की अर्हता पूरी नहीं करते हैं. इसे भी पढ़ें : ममता">https://lagatar.in/mamtas-announcement-free-corona-vaccine-will-be-provided-to-the-people-of-west-bengal/16736/">ममताका एलान, पश्चिम बंगाल के लोगों को मुफ्त कोरोना वैक्सीन लगायी जायेगी
Leave a Comment