Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पीएम ने की देश की पहली सीप्लेन की शुरुआत , केवड़िया से साबरमती तक किया सफर

Advertisement
Advertisement
Ahmadabad : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को देश की पहली सीप्लेन सेवा का उद्घाटन गुजरात के केवडिया में किया. यह सेवा रोजाना सैलानियों के लिए अहमदाबाद से केवड़िया और केवड़िया से अहमदाबाद के बीच उपलब्ध होगी. इस दौरान पीएम मोदी ने केवडिया से साबरमती तक की सीप्लेन में यात्रा भी की. इससे पहले पीएम ने केवड़िया में एकता क्रूज का उद्घाटन किया. इस सीप्लेन सेवा को देश में हवाई सफर के नए युग की शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा है. इससे पहले सिविल सर्विस के प्रोबेशनरी अफसरों को संबोधित करते हुये प्रधानमंत्री ने कहा कि आज देश जिस मोड़ में काम कर रहा है, उसमें आप सभी ब्यूरोक्रेट्स की भूमिका मिनिमम गवर्नमेंट-मैक्सिमम गवर्नेंस की ही है. उन्होंने कहा कि दिमाग में बाबू कभी मत आने दीजिए. रूल और रोल का संतुलन जरूरी है. सरकार शीर्ष से नहीं चलती. जनता के हित में बनायी गयी नीतियों में उनका समावेश बहुत जरूरी है.

केवडिया से साबरमती का सफर सिर्फ 45 मिनट में होगा तय

केवडिया से अहमदाबाद के साबरमती रिवर फ्रंट के बीच का सफर करने में पहले चार घंटे का समय लगता था. लेकिन इस सीप्लेन से लोग 45 मिनट में ही यह दूरी तय कर लेंगे. सीप्लेन से एक तरफ की यात्रा का किराया 1500 रुपए बताया जा रहा है. सफर के दौरान यात्री केवडिया क्षेत्र के विहंगम दृश्य को भी देख सकेंगे. केवडिया और साबरमती में इन्हें बनाने में 36-36 करोड़ रुपए की लागत आयी है. टर्मिनल बिल्डिंग एरिया करीब 700 स्क्वायर मीटर में फैला हुआ है।

फ्लाइट में 14 यात्री कर सकेंगे सफर

2बी टाइप की श्रेणी के फ्लोट प्लेन्स में प्रति फ्लाइट में 14 यात्री सफर कर सकेंगे. यह सी प्लेन दिन में आठ ट्रिप्स करेंगे, सी-प्लेन शुक्रवार को ही मालदीव से कोच्चि पहुंचा था.  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही