Search

 
 
 

सियावर रामचंद्र की जय के उद्घोष के साथ पीएम मोदी का संबोधन, कहा-राम आग नहीं ऊर्जा हैं, विवाद नहीं समाधान हैं

 
Ayodhya :  अयोध्या के राम मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सियावर रामचंद्र की जय और जय श्री राम के उद्घोष के साथ रामभक्तों को संबोधित किया. पीएम ने कहा कि राम मंदिर सभी के लिए उजज्वल भविष्य की प्रेरणा लेकर आया है. राम आग नहीं, ऊर्जा हैं. विवाद नहीं, समाधान हैं. वर्तमान नहीं, अनंतकाल हैं.  पीएम मोदी ने कहा कि हमारे रामलला अब टेंट में नहीं, इस दिव्य मंदिर में रहेंगे. आज हमारे राम आ गये हैं. मेरा पक्का विश्वास और अपार श्रद्धा है कि जो घटित हुआ है, इसकी अनुभूति देश के विश्व के कोने-कोने में रामभक्तों को हो रही होगी.

22 जनवरी कैंलेडर पर लिखी तारीख नहीं, बल्कि एक नये कालचक्र का उद्गम है

पीएम मोदी ने कहा कि 22 जनवरी 2024 का यह सूरज एक अद्भुत आभा लेकर आया है. ये कैलेंडर पर लिखी एक तारीख नहीं बल्कि एक नये कालचक्र का उद्गम है. उन्होंने कहा कि ये क्षण आलौकिक है, ये पल पवित्रतम है. आज मैं प्रभु श्री राम से क्षमा याचना भी करता हूं, हमारे पुरुषार्थ में कुछ तो कमी रह गयी होगी, हमारी तपस्या में कुछ कमी रही होगी कि हम इतने सदियों तक मंदिर निर्माण नहीं कर पाये. आज वह कमी पूरी हुई. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही