Search

 
 
 

यशंवत सिन्हा का बयान- पीएम मोदी और अमित शाह को दे देना चाहिए इस्तीफा

 

Hazaribagh : पूर्व केंद्रीय मंत्री और तृणमूल कांग्रेस के उपाध्यक्ष यशवंत सिन्हा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए. ऐसा उन्होने पश्चिम बंगाल में बीजेपी को मिली हार के बाद कहा.

बीजेपी की हार की मुख्य वजह ममता बनर्जी के खिलाफ किये निजी हमले है


हजारीबाग से 3 बार सांसद रहे यशंवत सिन्हा ने रविवार देर शाम अपने आवास पर प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि पश्चिम बंगाल में बीजेपी की हार का मुख्य कारण तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ किये निजी हमले का परिणाम हैं. बीजेपी से बंगाल की जनता काफी नाराज है. पश्चिम बंगाल में बीजेपी को मिली हार की जिम्मेदारी पीएम मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा को स्वत: ले लेना चाहिए. हार की जिम्मेदारी लेते हुए उन्हे अपने पद से इस्तीफा भी दे देना चाहिए.

बंगाल चुनाव के नतीजों का असर आने वाले चुनाव में भी दिखेगा

पत्रकारों द्वारा किये गये एक सवाल के जवाब में उन्होने कहा कि आगे होने वाले चुनावों में फिर बंगाल की नतीजों का असर पड़ेगा. अगले वर्ष उत्तर प्रदेश विधानसभा और 2024 में होने वाले लोकसभा में भी इसका प्रभाव बीजेपी को देखना पड़ेगा. बता दें कि देश के पांच राज्यों की विधानसभा चुनावों के परिणाम रविवार को आये है. पश्चिम बंगाल में 292 सीटों पर हुए चुनाव के परिणाम में तृणमूल कांग्रेस ने 214 सीट लाकर फिर से एक बार सत्ता में आयी है. जबकि बीजेपी को कुल 76 सीटों पर ही जीत हासिल हुई है. जबकि कांग्रेस जैसी बड़ी पार्टी का बंगाल में खाता तक नहीं खुल पाया है.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही